Hanuman Ansh Day 30 Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से हिलाकर रखा हुआ है। पांचवें हफ्ते में आकर यह फिल्म और तेज़ हो गई है। 5वें शनिवार इस फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की।

छोटे बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा मोड़ लिया है, जिसकी शायद शुरुआत में किसी ने कल्पना नहीं की थी। दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शंस और माउथ पब्लिसिटी ने इसकी कमाई को लगातार मजबूत किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने जो तेजी पकड़ी, वह चौथे हफ्ते में और तेज हुई। पांचवां हफ्ता शुरू हो चुका है और इसमें भी फिल्म की रफ़्तार बाकी हफ़्तों से तेज दिख रही है। 5वें शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा जुटाया। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं नेट कलेक्शन में भी इस आंकड़े से इंच भर दूर रह गई है।

‘हनुमान अंश’ ने 30वें दिन कितना कलेक्शन किया?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 30वें दिन यानी पांचवें शनिवार को 'हनुमान अंश' ने लगभग 16.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह 29वें दिन के मुकाबले 62.5 फीसदी ज्यादा है। शनिवार को यह फिल्म देशभर में 6,054 शोज में दिखाई गई और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 59.18 फीसदी रही। फिल्म की शो वाइज ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही:-

सुबह : 31.46%

दोपहर : 67.54%

शाम : 78.54%

रात : NA

ओवरऑल : 59.18%

यह भी पढ़ें : 'मिर्ज़ापुर द मूवी' ने दूसरे दिन भी मचाया भौकाल, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई

'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन कितना हुआ

30 दिन बाद 'हनुमान अंश' ने भारत में नेट 99.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 117.27 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म का निर्माण सिर्फ 1.8 कार्ड रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो यह फिल्म लागत से लगभग 55 गुना से ज्यादा कमा चुकी है। अभी फिल्म की रफ़्तार काफी तेज़ है और माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले समय में बजट से 100 गुना कमाई भी कर सकती है। फिल्म लागत निकालने के बाद 5407 फीसदी से ज्यादा (97.33 करोड़ रुपए) मुनाफ़ा दे चुकी है।

‘हनुमान अंश’ की हफ्तेवार कमाई कैसी रही?

हफ्ता/दिननेट कलेक्शन
पहला हफ्ता1.08 करोड़ रुपए
दूसरा हफ्ता40 लाख रुपए
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़ रुपए
चौथा हफ्ता61 करोड़ रुपए
29वां दिन10 करोड़ रुपए
30वां दिन16.25 करोड़ रुपए
टोटल नेट कलेक्शन99.13 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : 'OTT ने बुरी तरह ठुकराई थी हनुमान अंश', भड़के डायरेक्टर ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा

‘हनुमान अंश’ की कहानी और मेकिंग

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा, जिन्हें श्रद्धालु महाराज जी के नाम से भी जानते हैं, के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है। इसकी कहानी एक ऐसे दुखी बच्चे की है, जो अपनी दिवंगत मां से मिलने के लिए ईश्वर की तलाश करता है। इसी आध्यात्मिक यात्रा में उसे प्रेम, भोजन और निस्वार्थ सेवा के जरिए मानवता की सेवा का अर्थ समझ आता है और वह ‘हनुमान अंश’ बनने की राह पर आगे बढ़ता है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने काम किया है।