‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन यानी शनिवार को भी पकड़ बनाए रही। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने मजबूत कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि फाइनल नंबर का इंतजार है।

'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाकर रखी। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर यह फिल्म मशहूर फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। कहानी में मिर्जापुर की सत्ता, दुश्मनी, बदले और बदलते समीकरणों का खेल आगे बढ़ता है। हिंदी के साथ तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म में सीरीज के कई पुराने चेहरे लौटे हैं। अब असली नजर वीकेंड पर है, जहां फिल्म की कमाई की दिशा और साफ हो सकती है।

मिर्जापुर द मूवी का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन 'मिर्जापुर द मूवी' ने भारत में 32 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। यह पहले दिन के मुकाबले 24.3 फीसदी ज्यादा है। यह आंकड़ा 11,256 शोज से आया है। दो दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 57.75 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपए पहुंच गया है। हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन सबसे बड़ा योगदान दिया। दूसरे दिन इसने 11,090 शोज से 31.75 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 166 शोज से अब तक 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें : 5वें शनिवार रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', सबसे ज्यादा कमाई कर 100 करोड़ क्लब में पहुंची

मिर्ज़ापुर द मूवीज का डे वाइज कलेक्शन इस प्रकार है :-

  • पहला दिन : 25.75 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन : 32 करोड़ रुपए

'मिर्ज़ापुर द मूवी' की दूसरे दिन ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही

शोऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज25.54%
दोपहर के शोज55.38%
शाम के शोज59.46%
रात के शोज83.15
ओवरऑल55.88%

'मिर्ज़ापुर द मूवीज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन : -

दूसरे दिन का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन : 6 करोड़ रुपए

टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन : 10.25 करोड़ रुपए

भारत में ग्रॉस कलेक्शन : 69.30 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 79.55करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' से आधे से भी कम बजट में बनी वो फिल्म, जिसने की थी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

मिर्जापुर द मूवी की कहानी क्या है?

फिल्म में मिर्जापुर की गद्दी के लिए जंग और तेज होती है। पुराने दुश्मन लौटते हैं, नए खतरे उभरते हैं और गठजोड़ बदलते रहते हैं। गुड्डू पंडित सत्ता मजबूत करने में जुटा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर भी हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।