यश की 'टॉक्सिक' मूवी को एक और बड़ा झटका लगा है। इसके इंग्लिश वर्जन को बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही खराब रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन देशभर में इस मूवी के करीब 450 टिकट ही बिकें। आइए जानते हैं, पहले दिन कितनी कमाई की।
'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का बहुत बुरा हाल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी फ्लॉप साबित हुई, वहीं अब इस मूवी के इंग्लिश वर्जन का भी बुरा हाल है। 4 सितंबर को यश की 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जिसे मानो दर्शकों ने नकार दिया। इस मूवी के जितने टिकट बिके हैं, उसे देखकर मेकर्स जरूर सदमे में होंगे।
पहले दिन सिर्फ 450 टिकट बिके
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के English Version ने भारत में अपने पहले दिन करीब 450 टिकट ही बेचे। इस तरह फिल्म का कलेक्शन लगभग 1.40 लाख रुपये तक सिमट गया। सबसे ज्यादा दर्शक मुंबई और बेंगलुरु में देखने को मिले, जबकि गुरुग्राम और नोएडा में स्थिति काफी कमजोर रही।
सिर्फ चार शहरों में मिले थे शो
अंग्रेजी वर्जन को देशभर में बड़े स्तर पर रिलीज नहीं किया गया था। फिल्म के इस वर्जन को मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और नोएडा जैसे सिर्फ चार शहरों में करीब 11 शोज मिले। सीमित स्क्रीनिंग और कमजोर डिमांड का असर टिकट बिक्री पर साफ नजर आया।
पहले से ही धीमी पड़ रही थी फिल्म की रफ्तार
'टॉक्सिक' के कन्नड़ और हिंदी, तमिल, तेलगु और मलयालम डब वर्जन 26 अगस्त को रिलीज हुए थे। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन बाद के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी होती गई। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सिनेमाघरों में दूसरी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर का भी सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई
अंग्रेजी वर्जन क्यों है खास?
'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन मूल रिलीज के मुकाबले छोटा कट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वर्जन की लंबाई करीब 17 मिनट कम है। मेकर्स को उम्मीद थी कि अंग्रेजी में फिल्म की रिलीज से इसे एक अलग दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिलेगा। लेकिन पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल अंग्रेजी वर्जन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाया है।
इसे भी पढ़ें: Toxic Collection Day 8: बुरे हाल में यश की 'टॉक्सिक', 'हनुमान अंश' का आधा भी नहीं कमा पा रही
