
यश और कियारा आडवाणी की मूवी 'टॉक्सिक : अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। मूवी की कमाई लगातार कमजोर हो रही है। देश में 5 भाषाओं में रिलीज हुई इस मूवी की कमाई 8वें दिन इतनी कम थी, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े बजट और स्टार कास्ट की भरमार किसी फिल्म को तब तक नहीं बचा सकती है, जबतक कि कहानी में मजबूत पकड़ ना हो। आइए बताते हैं, इस मूवी ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हाफते-हाफते कितनी कमाई की।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने बुधवार यानी रिलीज के 8वें दिन करीब 3.8 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम सिंगल-डे कमाई बताई जा रही है। हालांकि, बाद के ट्रेड अपडेट्स में Day 8 का आंकड़ा करीब 5.10 करोड़ रुपए भी बताया गया है। पहले दिन इस मूवी ने जबरदस्त कमाए थे, लेकिन दूसरे दिन से कलेक्शन तेजी से गिरा और यह जारी है।
कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद ‘टॉक्सिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। एक ताजा ट्रेड अपडेट के मुताबिक, फिल्म का 8 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹234.70 करोड़ पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 322 करोड़ रुपए बताया गया है।
‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त शुरुआत की थी। फिल्म ने भारत में करीब ₹101.10 करोड़ नेट का कलेक्शन किया था। इस शानदार ओपनिंग के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले हफ्ते में ही बड़ा आंकड़ा पार कर लेगी।
और पढ़ें:2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ का धमाका, ‘धुरंधर 2’ को इस मामले में दी पटखनी
‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश का किरदार एक क्राइम वर्ल्ड से जुड़ा हुआ है।
और पढ़ें: 'यह फिल्म नहीं सत्संग है'...कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ लेकर कही ये बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।