Toxic Runtime: यश की 'टॉक्सिक' कितनी लंबी? CBFC सर्टिफिकेट ने खोला रनटाइम का राज

Published : Aug 14, 2026, 09:00 AM IST
Yash Toxic CBFC Certificate

सार

यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च के बाद अब फिल्म के रनटाइम और CBFC सर्टीफिकेट पर अपडेट सामने आया है।

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 अगस्त को बेंगलुरु में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जबकि 13 अगस्त को इसके म्यूजिक लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई। अब रिलीज से ठीक पहले 'टॉक्सिक' से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज को लेकर तस्वीर और साफ कर दी है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत समेत कई कलाकार नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कितना है यश की 'टॉक्सिक' का रनटाइम, कौन-सा सर्टिफिकेट मिला?

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' के कन्नड़ वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया। खास बात यह है कि Toxic का रनटाइम 194 मिनट 12 सेकंड यानी पूरे 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड है। फिल्म के लंबे रनटाइम की चर्चा पहले भी हो चुकी थी। मार्च 2026 में ही इसकी अवधि तीन घंटे से ज्यादा होने की खबरें सामने आई थीं। उस समय टॉक्सिक को 19 मार्च को रिलीज किया जाना था और इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' से होने वाला था, जिसका रनटाइम भी तीन घंटे से ज्यादा था।

मार्च से अगस्त तक क्यों टली 'टॉक्सिक' की रिलीज?

'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। इसके पीछे मिडिल ईस्ट में पैदा हुआ संघर्ष बताया गया। इसके बाद फिल्म को पहले 4 जून की नई रिलीज डेट मिली, लेकिन यह तारीख भी आगे बढ़ा दी गई। अब मेकर्स ने 'टॉक्सिक' को 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है।

'टॉक्सिक' में Yash के साथ कौन-कौन नजर आएगा?

'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय, बालाजी मनोहर और सुदेव नायर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण वेंकट के. नारायण ने किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं...’, पति के इस हरकत से परेशान है 'इशकजादे' की एक्ट्रेस
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: 19 साल पहले जब BO पर भिड़े थे सनी देओल-इमरान हाशमी, कौन पड़ा था भारी?