
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर हेडलाइन में रहती हैं। हाल ही में वह पति जैद दरबार के साथ एक चैट शो ‘डबल डेट’ में पहुंचीं। इस दौरान गौहर ने जैद की एक ऐसी आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गौहर ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स छूने और सूंघने की आदत है।
गौहर खान ने बताया कि जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश महकते हैं। इसी वजह से वह कई बार उनके अंडरआर्म्स को छूते हैं और फिर सूंघते हैं। गौहर के मुताबिक, जैद को उनकी यह खुशबू इतनी पसंद है कि वह अपनी बहन को भी बुलाकर कहते हैं कि देखो कितनी अच्छी खुशबू आ रही है।
जैद की इस अजीबोगरीब हरकत पर उनकी बहन का रिएक्शन भी काफी मजेदार था। गौहर ने बताया कि उनकी बहन दोनों से कहती हैं कि ‘तुम दोनों क्या बकवास कर रहे हो।’
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में गौहर ने जैद के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कोविड के दौर में एक सुपरमार्केट में हुई थी। इसके बाद जैद ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। जैद ने अपने पहले मैसेज में लिखा था कि उनके पास गौहर को बताने के लिए एक जरूरी बात है।
गौहर ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, जैद ने शुरुआत में अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी। इसके बाद गौहर ने उनसे चैट बंद करने के लिए कह दिया था। हालांकि, जैद ने अपनी असली उम्र साबित करने के लिए उन्हें पासपोर्ट की तस्वीर भेज दी, जिससे पता चला कि उस समय उनकी उम्र 29 साल थी। अदाकारा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी और जैद की उम्र को लेकर इंटरनेट पर गलत जानकारी लिखे जाने से काफी गुस्सा आता है। उन्होंने साफ किया कि दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर नहीं, बल्कि करीब 7 साल का गैप है।
गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। जैद डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों अब दो बेटों के माता-पिता हैं। उनका पहला बेटा 2023 में और दूसरा बेटा 2025 में हुआ था। बता दें कि जैद हाल ही में रिएलिटी शो अलाएंस में दिखाई दिए थे।
इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को शबाना आजमी की 2 फिल्में टकराएंगी, 1983 में भी हुआ था ऐसा ही संयोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।