
यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' अपने नए 'लेडीज़ एंड लेडीज़' प्रोमो वीडियो के बाद लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की दमदार फीमेल स्टारकास्ट के साथ अब कलाकारों की कथित फीस भी चर्चा का विषय बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी इस फिल्म की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनकर उभरी हैं, जबकि नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। हालांकि सबसे बड़ी रकम फिल्म के लीड स्टार और सह-लेखक यश ने चार्ज की है। आइए जानते हैं किस कलाकार ने कितनी कथित फीस ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में 'नादिया' का किरदार निभा रहीं कियारा आडवाणी को करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है। कहा जा रहा है कि यह उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में करीब 114 फीसदी ज्यादा है। इसी के साथ वह फिल्म की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।
यह भी पढ़ें : 'टॉक्सिक' के नए प्रोमो में दिखी 5 एक्ट्रेस की फ़ौज, वीडियो यहां देखें, लेकिन बच्चे रहें दूर
फिल्म में 'गंगा' का किरदार निभा रहीं साउथ सुपरस्टार नयनतारा की कथित फीस 12 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी फीस कियारा से भी ज्यादा हो सकती है, जबकि कई रिपोर्ट्स में कियारा की तय फीस को अधिक बताया गया है। आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने किसी भी कलाकार की फीस की पुष्टि नहीं की है।
फिल्म के लीड एक्टर और को राइटर यश इस स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राया' का किरदार निभाने के लिए उन्होंने करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि इस रकम की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : जून के आखिरी वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर और OTT पर एक साथ आ रही ये 13 नई फ़िल्में-सीरीज
यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में संयुक्ता मेनन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, टोविनो थॉमस, डैरिल डी'सिल्वा, नताली बर्न, बेनेडिक्ट गैरेट और काइल पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है। इसके हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज होंगे। फिल्म 26 अगस्त 2026 से थिएटर्स में देखी जा सकेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।