Toxic Trailer Date: तहलका मचाने आ रहा यश की टॉक्सिक का ट्रेलर, पता चल गया कब-कहां होगा रिलीज

Published : Mar 01, 2026, 03:17 PM IST
yash toxic trailer release date revealed

सार

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही तहलका मचा रही है। फैन्स इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साही है और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मूवी के ट्रेलर रिलीज को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई हैं। ट्रेलर एक खास दिन रिलीज किया जाएगा।

साउथ स्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में हैं। वे फिल्म से जुड़ी अपडेट्स आए दिन शेयर कर रहे हैं। फैन्स भी मूवी देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। खबरों की मानें तो यश की मूवी का ट्रेलर बहुत खास दिन रिलीज किया जाएगा। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

इस दिन आएगा यश की फिल्म टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर

सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक:ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के टीजर मेकर्स द्वारा बैक टू बैक 2 जारी किए गए हैं। सामने आए दोनों टीजर को फैन्स द्वारा पसंद किया गया। अब सभी टॉक्सिक के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट जानकारी की मानें तो इसका ट्रेलर बेंगलुरु में रिलीज करने का फैसला किया गया है। ये 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर रिवील किया जाएगा। खबरों की मानें तो ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के शामिल होने की भी खबर है। यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें... 15 साल में पहली बार फीकी होली-थिएटर सूने, मार्च में पहली भिड़ंत Toxic-Dhurandhar 2 के बीच

फिल्म टॉक्सिक के बारे में

डायरेक्टर गीतू मोहनदास टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक इंडियन पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, काइल पॉल, टौफेनबै, सुरजीत गोपीना, अमित तिवार, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गेदर भी हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और यश ने अपने-अपने बैनर केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के तहत किया है। फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है। टॉक्सिक का बजट 600-700 करोड़ है और इसकी गिनती अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म में की जा रही है। फिल्म 19 मार्च 2026 को उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर के मौके पर दुनियाभर में आईमैक्स और डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी। बता दें कि 2022 में आई केजीएफ 2 के बाद यश की कोई फिल्म नहीं आई है, यहीं वजह है कि फैन्स उनकी टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की Haiwaan का तूफान, रिलीज से पहले वसूला 70% बजट- इस साउथ फिल्म का है रीमेक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Love And War Budget: कितने करोड़ में बन रही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म, जानिए असली लागत!
दुबई में मिसाइलों और ड्रोन की आवाज से कांप उठे KRK, बयां किया डराने वाला मंजर