- Home
- Entertainment
- 15 साल में पहली बार फीकी होली-थिएटर सूने, मार्च में पहली भिड़ंत Toxic-Dhurandhar 2 के बीच
15 साल में पहली बार फीकी होली-थिएटर सूने, मार्च में पहली भिड़ंत Toxic-Dhurandhar 2 के बीच
इंडस्ट्री में त्योहारों पर फिल्में रिलीज करने का चलन सालों से चला आ रहा है। लेकिन इस बार की होली सूनी रहेगी, क्योंकि होली 2026 पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। बता दें कि ऐसा 15 साल में पहली बार हो रहा है। ईद पर टॉक्सिक-धुरंधर 2 में टक्कर होगी।

होली 2026 पर नहीं रिलीज हो रही कोई फिल्म
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल होली पर बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बार होली पर सिनेमाघर सूने रहने वाले हैं। दर्शकों को वो ही फिल्में देखनी होगी जो फिलहाल चल रही है, जैसे- ओ रोमियो, अस्सी, दो दीवाने शहर में।
15 साल में पहली बार होली पर कोई बड़ी फिल्म नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2011 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि होली पर कोई बड़ी हिंदी मूवी रिलीज नहीं हो रही है। इसके पहले 2002 और 2003 की होली पर कोई मूवी नहीं आई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो थिएटर्स का हाल ऐसा है कि दिन में शोज घटा दिए गए हैं, जबकि कई मल्टीप्लेक्स ईद तक अपनी कुछ स्क्रीन्स बंद कर रहे हैं क्योंकि कमाई से ज्यादा खर्च हो रहा है।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की Haiwaan का तूफान, रिलीज से पहले वसूला 70% बजट- इस साउथ फिल्म का है रीमेक
होली पर हिट रही फिल्में
पिछले 26 सालों का रिकॉर्ड देखें तो होली पर आईं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। इन मूवी में चोरी चोरी चुपके चुपके (2001), मालामाल वीकली (2006), रेस (2008), झूठी मैं मक्कार (2023), केसरी (2019), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017), कहानी (2012) आदि है। वहीं, 2024 में होली के आसपास मडगांव एक्सप्रेस, स्वातंत्र्य वीर सावरकर और 2025 में द डिप्लोमेट रिलीज हुई थी, जो खास नहीं रही।
होली 2026 पर आनी थी ये फिल्में
आपको बता दें कि होली 2026 के मौके पर आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो और सनी देओल की गबरू पहले 4 मार्च और 13 मार्च को रिलीज होने थी। लेकिन अब ये 8 मई और 15 मई को रिलीज होगी।
टॉक्सिक-धुरंधर 2 में टक्कर
होली के बाद मार्च में सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बीच होने वाली है। दोनों ही फिल्में ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को देखने का फैन्स में जबरदस्त क्रेज हैं।
ये भी पढ़ें... Women’s Day Special: साउथ की 7 धुरंधर हसीनाएं, 18 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।