यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो चुका है और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर पहले ही रिवील हो गया है। बता दें कि दोनों ही फिल्में 19 मार्च को दुनियाभर के सिनामघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच दोनों स्टार्स की फीस के बारे में बताते हैं।
फिल्मी गलियारों में इस वक्त 2 फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। एक फिल्म साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक और दूसरी बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म एक ही दिन 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं।
27
यश की फिल्म टॉक्सिक
पहले बात करते हैं यश की फिल्म टॉक्सिक की। करीब 4 साल बाद यश अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए थे।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म टॉक्सिक के लिए यश ने 50 करोड़ फीस चार्ज की है। फिल्म का टीजर देखकर कहा जा रहा है कि वे इसमें डबल रोल में नजर आ सकते हैं। बात उनकी उम्र की करें तो वे 40 साल के हैं।
47
फिल्म टॉक्सिक की स्टार कास्ट
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, टेटियाना डार, काइल पॉल, बीट्रिज टौफेनबैक, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेट लीड रोल में हैं। इसका बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है।
57
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2
अब बात करते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की। ये दिसंबर 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। लंबे समय बाद रणवीर के खाते में कोई हिट फिल्म आई। धुरंधर के पहले उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही। धुरंधर ने 1349 करोड़ का बिजनेस किया था।
67
धुरंधर 2 के लिए रणवीर सिंह की फीस
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को फिल्म धुरंधर 2 के लिए 50 करोड़ फीस मिली है। बताया जा रहा है कि इस मूवी की दूसरा टीजर 5 मार्च को मेकर्स द्वारा रिलीज किया जा सकता हैं। बात रणवीर की उम्र की करें तो वे भी 40 साल के हैं। हालांकि, यश से 6 महीने छोटे हैं।
77
फिल्म धुरंधर 2 के बारे में
डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, मानव गोहिल हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय खन्ना भी इस मूवी का हिस्सा है, लेकिन उन्हें फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा। फिल्म का बजट 125 करोड़ है। बता दें कि धुरंधर के दोनों पार्ट को 250 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।