TRP Ratings Week 14: टीवी टीआरपी की 14वें वीक की रिपोर्ट आ गई है। रिवील हुई रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। इसमें नागिन 7 की हालत सबसे ज्यादा खस्ता नजर आ रही है। वहीं, वसुधा ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी भी टॉप पर है।
2026 के 14वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा रिवील कर दी गई हैं। रिपोर्ट में 14वें में कौन सा सीरियल किस नंबर पर है, इसकी जानकारी रेटिंग के साथ दी गई है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...
28
1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी 14वें की टीआरपी रिपोर्ट में इस बार भी स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टॉप पोजीशन पर बना हुआ है। इसे 2.0 रेटिंग मिली है।
सीरियल वसुधा ने इस हफ्ते जबरदस्त छलांग लगाई है । इस बार ये शो नंबर 2 पर पहुंच गया है। सीरियल वसुधा में दिखाए जा रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने कहानी को जोरदार बना दिया है। इसे 1.9 रेटिंग मिली है।
48
3. गंगा माई की बिटिया
शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल गंगा माई की बिटिया 14वें वीक टीआरपी रेटिंग थोड़ा नीचे खिसक गया है। ये शो इस बार लिस्ट में तीसरे पोजीशन मिली है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है।
58
4. अनुपमा
इस हफ्ते रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा की रैंकिंग एक बार फिर गिरी नजर आ रही है। इस बार ये शो नंबर 4 पर है। इसे 1.7 रेटिंग मिली है।
68
5. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है
14वें वीक की टीवी टीआरपी रेटिंग में नए सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है ने शानदार जगह बनाई है। ये शो इस बार 5वें नंबर पर है। इस 1.7 रेटिंग मिली है।
78
6. तुम से तुम तक
14वें वीक की टीआरपी रेटिंग जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला। इस बार लिस्ट में शरद केलकर का सीरियल तुम से तुम तक छठे नंबर पर हैं, जबकि ये शो पिछले हफ्ते तीसरे नंबर पर था। इसे 1.7 रेटिंग मिली है।
88
TRP में बाकी सीरियलों की रेटिंग
टीवी टीआरपी रेटिंग में बाकी सीरियलों का हाल देखें तो 7वें नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, 8वें नंबर पर तारक मेहता का उल्ट चश्मा, , 9वें नंबर पर उड़ने की आशा और 10वें नंबर पर नागिन 7 है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।