YRKKH Upcoming Drama: मायरा कांड से मचेगा बवाल, क्या बचा पाएंगे अरमान-अभिरा?
टीवी का फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भारी बवाल जमा हुआ है। सीरियल में एक के बाद एक नए-नए कांड देखने को मिल रहे है। अब अरमान-अभिरा की बेटी मयारा के साथ एक बड़ा कांड हो गया है, जिससे दोनों की नींदे उड़ गई है। क्या दोनों बेटी को बचा पाएंगे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाका
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलता है में काफी धमाके देखने को मिल रहे हैं। अब अरमान-अभिरा की बेटी मायरा के साथ जो कांड हुआ है, उसने पूरे पोद्दार परिवार को हिलाकर रख दिया है। अरमान-अभिरा को जोरदार झटका लगा है।
अभी तक क्या देखा ये रिश्ता क्या कहलाता है में
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक देखा कि मेहर अपने इरादों को पूरा करने के लिए अरमान-अभिरा की बेटियां मायरा और मुक्ति को मारने पहुंचती है। हालांकि, मायरा और मुक्ति खुद का बचाने की काफी कोशिश करती है। दोनों हॉस्टल के रूम में छुप जाती है, लेकिन मेहर उन्हें ढूंढ ही लेती है।
ये भी पढ़ें... 4 दिन बाद बदल जाएगा आपके 4 पसंदीदा TV शोज का समय, फटाफट नोट करें नया टाइम
फंस जाएगी अरमान-अभिरा की बेटी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया कि अचानक मायरा, मेहर के सामने आ जाती है। मायरा, मेहर को खूब जली-कटी सुनाती है। मेहर, मायरा की बातें सुनने के बाद आग बबूला हो जाती है और उसे मारने के लिए आगे बढ़ती है। मायरा अपने आपको बचाती है और मेहर नीचे गिर जाती है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।
मायरा के कारण घरवाले परेशान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में में दिखाया कि घरवालों को लगता है कि मायरा ने मेहर को मारा है और सभी को झटका लगता है। सभी मायरा को लेकर परेशान है कि आगे क्या होगा। इसके बाद अरमान अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे आता है।
क्या होगा ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे
ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड मजेदार होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान-अभिरा अपनी बेटी मायरा से मिलेंगे और मायरा अपना बयान देने को तैयार होगी। हालांकि, मायरा अपना वकील अरमान या अभिरा में से किसको चुनेंगी, ये एक झटका देने वाला फैसला होगा।
क्या बेटी को बचा पाएगी अभिरा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा बीमार है और उसके सिर पर गहरी चोट लगी है, लेकिन फिर भी वो अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे आएगी। क्या होगा अभिरा का अगला कदम.. ये देखने मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... Friday Release: बॉलीवुड और साउथ की कितनी-कितनी फिल्में हो रही इस शुक्रवार रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।