4 दिन बाद बदल जाएगा आपके 4 पसंदीदा TV शोज का समय, फटाफट नोट करें नया टाइम
कलर्स टीवी पर इन दिनों कई शानदार शोज देखने को मिल रहे हैं। घर बैठे दर्शक इनका जमकर लुत्फ उठा रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि कलर्स टीवी चैनल ने अपने कुछ सीरियल्स का टाइम चेंज करने का फैसला लिया है। नीचे पढ़ते हैं कौन-कौन से शो का समय बदल गया है।

कलर्स टीवी के 4 सीरियल का बदला समय
आपको बता दें कि कलर्स टीवी ने अपने 4 खास सीरियलों का टाइम बदल दिया है। नीचे पढ़ते हैं कि अब इन शोज में कौन सा किस नए टाइम पर टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि सीरियल नए टाइम पर 20 अप्रैल से देखें जा सकेंगे।
सीरियल सेहर होने को है
पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का सीरियल सेहर होने को है का टाइम बदल रहा है। अब इसका प्रसारण हर रात 8.30 बजे होगा। बता दें कि पहले ये रात 10.00 बजे प्रसारित होता था।
ये भी पढ़ें... Friday Release: बॉलीवुड और साउथ की कितनी-कितनी फिल्में हो रही इस शुक्रवार रिलीज
सीरियल मंगल लक्ष्मी
दीपिका सिंह और नमन शॉ का सीरियल मंगल लक्ष्मी भी अब नए समय पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो का प्रसारण रात 8.30 बजे से बदलकर रात 9.00 बजे कर दिया गया है।
सीरियल महादेव एंड सन्स
शक्ति आनंद और स्नेहा वाघ का सीरियल महादेव एंड सन्स अब रात 9.30 बजे से रात 10.30 बजे तक एक घंटे की अवधि के साथ प्रसारित किया जाएगा।
सीरियल दो दुनिया एक दिल
विक्रम सिंह चौहान, राची शर्मा और सुधांशु पांडे का हालिया शुरू हुआ सीरियल दो दुनिया एक दिल के समय भी बदलाव किया गया है। ये सीरियल अब रात 10.30 बजे से 11.00 बजे तक एक घंटा प्रसारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 20 Big Update: कब से होगा धमाका? Salman Khan के शो की डेट आई सामने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।