अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर बिजॉय नांबियार की इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा का सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि फिल्म में आदर्श गौरव लीड रोल में हैं।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं शुक्रवार को रिलीज हुई। इस सस्पेंस थ्रिलर की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। बावजूद इसके फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आईं।
26
फिल्म तू या मैं का कलेक्शन
डायरेक्टर बिजॉय नांबियार की फिल्म तू या मैं में मोहब्बत और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त खूनी खेल देखने को मिला। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 55 लाख से अपना खाता खोला। पहले ही का कमाई का ये आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसका बजट 20 करोड़ है।
फिल्म तू या मैं की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह की शो की 3.92 फीसदी रही। दोपहर में इसकी ऑक्यूपेंसी 5.84 प्रतिशत रही। शाम को 6.46 फीसदी और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 12.42 परसेंट रही।
46
शाहिद कपूर की फिल्म से मिली टक्कर
बता दें कि शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो से टक्कर मिली। हालांकि, ओ रोमियो ने भी खास कमाई नहीं की, लेकिन फिल्म तू या मैं के मुकाबले कलेक्शन बेहतर रहा।
56
क्या है फिल्म तू या मैं की कहानी
फिल्म तू या मैं की कहानी दो अलग-अलग बैकग्राउंड के अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) की है। दोनों की मुलाकात होती है और फिर प्यार। फिर दोनों साथ में वक्त बीताने गोवा जाते हैं, लेकिन किस्मत उन्हें एक ऐसी जगह पहुंचा देती है, जहां उनका सामना एक मगरमच्छ से होता है। यहीं होता है खूनी खेल। कौन बचता कौन मरता है, ये तो फिल्म देखकर पता चलेगा।
66
शनाया कपूर-आदर्श गौरव के बारे में
शनाया कपूर की ये दूसरी फिल्म है। इसके पहले वे फिल्म आंखों की गुस्ताखियां में नजर आईं थी। विक्रांत मैसी के साथ वाली ये फिल्म डिजास्टर रही थी। बात आदर्श गौरव की करें तो वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी कुछ फिल्में हिट भी रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।