फिल्म तू या मैं इसी शुक्रवार रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को ओपनिंग डे से ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार की इस मूवी की रिलीज को 3 दिन हो गए और अब तीसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है, जो चौंकाने वाला है।
शानया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं एक सस्पेंस थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म है, जो देखने वालों में आगे क्या होगा को लेकर उत्सुकता बढ़ता है। हालांकि, थ्रिलर-सस्पेंस होने के बाद भी फिल्म दर्शकों को उतना इम्प्रेस नहीं कर पा रही है।
26
फिल्म तू या मैं का कलेक्शन
फिल्म तू या मैं की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन महज 75 लाख का कलेक्शन किया, जो काफी चौंकाने वाले हैं। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट अभी तक 2.8 करोड़ कमाए हैं यानी फिल्म 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
फिल्म तू या मैं ने पहले दिन 6 लाख के साथ अपनी ओपनिंग की थी। फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई नहीं कर आई। दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.45 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन संडे वीकेंड होने के बावजूद मूवी को कोई फायदा नहीं हुआ और ये 75 लाख रुपए की कमा पाई।
46
फिल्म तू या मैं की ऑक्यूपेंसी
फिल्म तू या मैं की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो तीसरे दिन रविवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंस 5.05 प्रतिशत रही। दोपहर में 14.85 परसेंट, शाम को 20.48 फीसदी और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 13.07 परसेंट रही है। संडे को इसके 988 शोज थे और इसे 35 करोड़ के बजट में बनाया गया है।
56
फिल्म तू या मैं के बारे में
फिल्म तू या मैं को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। इस सर्वाइवल थ्रिलर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रोल में हैं। फिल्म की कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक वेकेशन तब खतरनाक हो जाती है, जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा पाते हैं।
66
तू या मैं की IMDb रेटिंग
आपको बता दें कि शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं चाहे बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही है, लेकिन इसे IMDb में शानदार रेटिंग मिली है। बता दें कि इस सर्वाइवल थ्रिलर को 9.2 रेटिंग मिली है। इसका निर्माण भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तेल किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।