निक्की तंबोली-अरबाज पटेल का रिश्ता टूटा? दोनों के पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल

Published : Aug 30, 2026, 08:57 AM IST
nikki tamboli

सार

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के ब्रेकअप की खबरें तेज हैं। दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और चीटिंग से जुड़े क्रिप्टी पोस्ट शेयर किए हैं। हालांकि कपल ने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है।

टीवी की चर्चित जोड़ी निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच दूरियों की खबर आ रही है। 'बिग बॉस मराठी 5' ( Bigg Boss Marathi 5) के दौरान शुरू हुआ दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजरता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों की ओर से शेयर किए गए क्रिप्टी पोस्ट ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

कैसे शुरू हुई निकी तंबोली-अरबाज पटेल के ब्रेकअप की चर्चा?

ब्रेकअप की खबरों को सबसे ज्यादा हवा तब मिली, जब दोनों ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद अरबाज ने धोखे और रिश्ते में डिसरिस्पेक्ट से जुड़ा एक किप्टी पोस्ट शेयर किया। अरबाज ने लिखा-

अपने पार्टनर को धोखा देना, फिर उनके घर आना और उनकी आंखों में देखकर कहना कि आप उनसे प्यार करते हैं, यह एक अलग ही लेवल की बेइज्जती है। मैंने जो कहा, कह दिया।

निक्की तंबोली ने भी शेयर किया ‘अफेयर’ वाला पोस्ट

अरबाज के पोस्ट के बाद निक्की तंबोली ने भी इंस्टाग्राम पर पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने मामले को और दिलचस्प बना दिया। निकी की पोस्ट में अफेयर और टूटे हुए वादों की बात की गई थी। हालांकि निकी ने पोस्ट में अरबाजका नाम नहीं लिया। एक्ट्रेस ने लिखा-

सच तो यह है कि वे कहते नहीं। अफेयर इसलिए नहीं होते कि कोई नया इंसान बहुत अच्छा लगता है। वे इसलिए होते हैं क्योंकि कोई पुराना इंसान उनके वादों की इज्ज़त करना बंद कर देता है।

Bigg Boss Marathi 5 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की नजदीकियां 'बिग बॉस मराठी 5' के दौरान बढ़ी थीं। शो के बाद भी दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे पोस्ट शेयर करते थे। निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अरबाज को पहली बार देखने के बाद ही उन्हें उनसे एक खास कनेक्शन महसूस हुआ था। वहीं अरबाज भी निकी के लिए अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से जाहिर करते रहे हैं।

‘The 50’ में अरबाज ने किया था निकी को प्रपोज

हाल ही में दोनों The 50 में भी साथ नजर आए थे। शो के दौरान अरबाज ने घुटनों पर बैठकर निक्की को प्रपोज किया था और उन्हें अपना खूबसूरत पार्टनर बताया था। निकी ने भी उनका प्रपोजल स्वीकार किया था।

और पढ़ें: सलमान खान हैट के पीछे आखिर क्या छुपा रहे हैं? SVC63 से जुड़ रहा कनेक्शन

निक्की के परिवार को पसंद नहीं था रिश्ता?

निक्की और अरबाज का रिश्ता इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि दोनों अलग धर्म से आते हैं। निकी ने बताया था कि उनके पिता इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। वो इंटरफेथ रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: India’s Got Latent 2: समय रैना ने शेरोन वर्मा से किया ऐसा मजाक, बिहार-कश्मीर विवाद पर भड़के नेता

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौथे हफ्ते में सुनामी बनी बिना बड़े स्टार वाली ‘हनुमान अंश’, 23वें दिन की सबसे ज्यादा कमाई
India’s Got Latent 2: समय रैना ने शेरोन वर्मा से किया ऐसा मजाक, बिहार-कश्मीर विवाद पर भड़के नेता