
टीवी सीरियल्स में इस हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है। अनुपमा से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है, सैराब, मन्नत हर खुशी पाने की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी तक, हर शो की कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा। कहीं किडनैपिंग के बीच जान की बाजी लगेगी, तो कहीं एक हादसा रिश्तों की परीक्षा लेगा। यहां जानें आपको पसंदीदा इन पांच टीवी शोज के आने वाले एपिसोड्स के बड़े स्पॉइलर्स और ट्विस्ट, जो इस वीक आपको देखने को मिलने वाले हैं।
स्टार प्लस के शो सैराब में इशान का अपहरण हो जाता है और किडनैपर्स उसे छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हैं। नयनिका पुलिस की मदद से इशान तक पहुंचने की कोशिश करती है, लेकिन वहां भी उसे बड़ा झटका लगता है। इस बीच इशान, नयनिका का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाता और बदमाशों से भिड़ जाता है। इसी दौरान वह नयनिका की जान बचाने की कोशिश में गोली का शिकार हो जाता है। दूसरी ओर, नयनिका अपनी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही है, जिससे कहानी और भावुक होने वाली है।
और पढ़ें - 'मेरी Ex एकसाथ 7 लोगों को डेट कर रही थी...' TV एक्टर करण वाही के बयान पर बवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में माइरा और मुक्ति एक स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के बाद पार्टी एंजॉय कर रही होती हैं। इसी दौरान माइरा गलती से एक ऐसा एनर्जी ड्रिंक पी लेती है, जिसमें शराब जैसी चीज़ मिली होती है। कुछ ही देर बाद माइरा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ती है। डॉक्टर के खुलासे के बाद पूरा परिवार हैरान रह जाता है। अब सवाल यह है कि अभिरा और अरमान इस मुश्किल स्थिति को कैसे संभालेंगे।
टीवी इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि अमर उपाध्याय एक बार फिर मिहिर विरानी के किरदार में वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शो की मौजूदा कहानी में ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं, जो उनकी एंट्री की ओर इशारा करते हैं। अगर ऐसा होता है, तो मिहिर और तुलसी की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें - 'ठरकी नहीं हैं मेरे पति...' राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा को फटकारा, कहा ये सब
अनुपमा में कुकिंग प्रतियोगिता के दौरान अनुपमा एक हादसे का शिकार हो जाती है। परी को बचाते हुए उसके हाथ में गंभीर चोट लग जाती है। इसके बावजूद वह प्रतियोगिता जारी रखती है, लेकिन एक हाथ से खाना बनाने के कारण फाइनल राउंड हार जाती है। हार के बाद अनुपमा का सपना टूट जाता है और वह प्रतियोगिता छोड़ने का फैसला करती है। हालांकि, जजों के एक फैसले से कहानी में नया मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं।
मन्नत हर खुशी पाने की में मन्नत विक्रांत की याददाश्त वापस लाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन समय उसके खिलाफ होता जा रहा है। इसी बीच धैर्य, मन्नत के प्रति अपनी भावनाएं खुलकर दिखाने लगता है। एक हादसे में मन्नत के हाथ में चोट लगने पर धैर्य उसकी काफी परवाह करता है। वहीं, समरागी विक्रांत और मान्यता की शादी जल्द करवाने की योजना बना रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मन्नत विक्रांत की याददाश्त वापस ला पाएगी या फिर उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाएंगी।
इन पांचों टीवी शोज में आने वाले दिनों में जबरदस्त ड्रामा, इमोशनल मोमेंट्स और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सा किरदार अपनी मुश्किलों से बाहर निकल पाता है और किसकी जिंदगी में कहानी नया मोड़ लेती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।