'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा, बोलीं- यहां लोग तुम्हे मार कर...
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'साथ निभाना साथिया' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष ने एक बातचीत के दौरान बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इसकी तुलना एंटीक्राइस्ट के सदस्यों से की है। वे इन दिनों अपनी फिल्म 'रेड' के प्रमोशन से व्यस्त हैं।
उन्होंने एक बातचीत में कहा, "बॉलीवुड में लोग तुम्हे मार के, खून निकाल के दूसरों को पिलाते हैं। एंटीक्राइस्ट में नहीं होता कि जो लीडर है, वो इंसान को मार के सबको खून पिलाते हैं। वैसे ही बॉलीवुड के लोग हैं। तो बहुत बुरा लगा मुझे।"
28
'गंदे और बदमाश इंसान हैं'
33 साल की पायल घोष ने आगे कहा, "अभी भी बहुत गुस्सा हो जाती हूं कि ये लोग बहुत वीमेन एम्पावरमेंट की बात करते हैं, पर खुद कितने गंदे और बदमाश इंसान हैं।"
38
'बॉलीवुड 50 से 60 फीसदी करप्ट'
बकौल पायल, "मुझे बहुत गुस्सा आता है। कभी-कभी गुस्सा जाहिर कर देती हूं। लेकिन मैं बोल रही हूं कि बॉलीवुड कम से कम 50 से 60 फीसदी करप्ट है।"
48
'माफ कीजिए, लेकिन...'
जब पायल से प्रियंका चोपड़ा के हालिया दावे के बारे में रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, "बॉलीवुड के असली नेचर को सभी लोग जानते हैं। माफ कीजिए, लेकिन मैं तो कहूंगी कि वे F@#%ing A@#$les हैं।"
58
प्रियंका चोपड़ा ने यह दावा किया था
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे किया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि यहां उनके साथ पॉलिटिक्स हुई थी। यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख अख्तियार कर दिया।(पढ़ें पूरी खबर)
68
अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप
पायल उस वक्त खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।
78
'रेड' में एस्कॉर्ट बनीं पायल घोष
बात 'रेड' की करें तो इस फिल्म में पायल एक एस्कॉर्ट का रोल कर रही हैं। फिल्म में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अशोक त्यागी ने किया है।
88
ऐसी है 'रेड' की कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'रेड' की कहानी एक ऐसी कॉलेज गर्ल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी करने के बाद हाउसवाइफ बन जाती है। लेकिन बाद में एस्कॉर्ट बन जाती है।