Bigg Boss 17: क्या अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में आ गई दरार !

Published : Oct 20, 2023, 11:33 PM ISTUpdated : Oct 21, 2023, 12:45 AM IST
Ankita Lokhande Pregnant

सार

Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे को लगता है कि विक्की जैन उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में एक्ट्रेस अपने पति विक्की जैन से रिलेशनशिप को लेकर सवाल- जवाब करती दिख रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ankita Lokhande and Vicky Jain Chemistry : बिग बॉस सीजन 17 ( Bigg Boss Season 17 ) के वीकएंड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। इस शो में कुछ कपल को जगह मिली है। हालांकि घर में पति- पत्नी के साथ जब दूसरे कंटस्टेंट मौजूद हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि गल्तफङमियां पैदा हो।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ( Ankita Lokhande and Vikki Jain ) बिग बॉस के घर के अंदर दो शादीशुदा जोड़ों में से एक हैं । शुक्रवार को रिलीज किए आगामी एपिसोड के एक नए टीज़र में दोनों को बहस करते देखा गया। प्रोमो में अंकिता विक्की से कह रही है कि यह ठीक है कि वह घर में नए रिलेशनशिप और दोस्त बना रहा है, लेकिन वह उसे इग्नोर कर रहा है।

अंकिता और विक्की के बीच हुई ज़ोरदार बहस

नए प्रोमो में अंकिता पूल एरिया में लेटी हुई नजर आ रही हैं और विक्की उसके दूसरे छोर पर बैठे हैं। दोनों के बीच कहासुनी हो रही है। विक्की कहता है कि वह जानता था कि यह तो होना ही था, और अंकिता पूछती है कि क्या। वह कहते है, ''जो हो रहा है''। विक्की कहते हैं, "तेरे को जो चीज अच्छी लगती है ना वो न चीज वो सिचुएशन के हिसाब से ठीक नहीं होती हैं।"

इसके बाद अंकिता कहती हैं, "तू करता है सबके साथ एंजॉय, बहुत अच्छी बात है। सब आपके दोस्त बन गए अच्छी बात है। मुझे ऐसा लगता है कभी.. मुझे तो इतना तो अवॉइड नहीं करते थे । इसके बाद विक्की कहते हैं कि अगर उन्हें अपना सारा समय उनके साथ बिताना होता तो वह बिग बॉस में क्यों होते।

 

 

 

अंकिता को पसंद नहीं था बिग बॉस !

बिग बॉस में आने से पहले अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बिग बॉस की कंटस्टेंट बन सकती हूं। मैं विवादों से दूर रहने की कोशिश करती हूं । मुझे लड़ना पसंद नहीं है, मैंने बिग बॉस में हमेशा लोगों को एक-दूसरे से लड़ते और बहस करते देखा है, लेकिन बीते कुछ सालों में शो में चीजें बदल गई हैं। अभी ये सब एक लिमिट में होता है। दूसरी बात यह है कि विक्की मेरे साथ है। मैं एक इमोशनल पर्सन हूं। इसलिए, शो में मेरे साथ मेरे पार्टनर का होना एक बड़ा सपोर्ट और मेरी ताकत बनने वाला है।''
 

ये भी पढ़ें- 

Bigg Boss 17 Upcoming Show: पत्नी के लाख मना करने पर भी आखिर किससे भिड़ेंगे नील भट्ट ?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम