Bigg Boss 17 Upcoming Show: पत्नी के लाख मना करने पर भी आखिर किससे भिड़ेंगे नील भट्ट ?

Published : Oct 20, 2023, 02:28 PM ISTUpdated : Oct 20, 2023, 02:35 PM IST
Bigg Boss 17 Upcoming Twist

सार

Bigg Boss 17 Upcoming Twist. सलमान खान का बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। दर्शक शो के पहले वीकेंड का वार देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नील भट्ट और अभिषेक कुमार एक-दूसरे से पंगा लेते दिख रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो मेकर्स ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में नील भट्ट और अभिषेक कुमार के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर को पंगा हुआ ये अभी क्लियर नहीं हुआ। लेकिन प्रोमो में नील भट्ट काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और अभिषेक कुमार को वॉर्निंग देते दिख रहे हैं।

 

 

Bigg Boss 17 का अपकमिंग एपिसोड

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में काफी कुछ देखने और सुनने को मिल रहा है। इसी बीच जो न्यू प्रोमो सामने आया है उसमें जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि नील भट्ट आगबबूला हो अपने रूम से निकलते हैं। उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा उन्हें पकड़ने और रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो नहीं मान रहे हैं। ऐश्वर्या जोर-जोर चिल्ला रही है- बाबू रूको, बाबू मत जाओ, फिर भी नील भट्ट नहीं मानते हैं और जाकर अभिषेक कुमार से भिड़ जाते हैं। दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। नील भट्ट गुस्से में अभिषेक को चेतावनी तक दे डालते हैं। आखिर दोनों में किस बात को लेकर पंगा हुआ, इसका खुलासा शुक्रवार रात के एपिसोड में होगा।

Bigg Boss 17 के वीकेंड वार का इंतजार

सलमान खान के शो Bigg Boss 17 के पहले वीकेंड का वार का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार-रविवार पहला वीकेंड का वार देखने मिलेगा। सलमान भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान सलमान सभी प्रतिभागियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे। कहा जा रहा है अभिषेक कुमार सबसे पहले सलमान का निशाना बनने वाले हैं। अभिषेक को सलमान जबरदस्त फटकार लगाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें..

11 साल में इस स्टार किड ने नहीं दी 1 सोलो HIT, फिर भी कहलाता है STAR

LEO की आंधी में उड़ी पठान-जवान-आदिपुरुष, थलापति विजय इस मामले में NO.I

थलापति विजय की LEO ने 1st Day की भयंकर कमाई, पठान से आगे पर इससे पीछे

9 साल के करियर में टाइगर श्रॉफ ने कमाई इतनी दौलत, 54 Cr का तो सिर्फ घर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम