होली पार्टी में पति के साथ झूमती दिखीं अंकिता लोखंडे, ड्रेस देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Published : Mar 08, 2023, 07:30 PM ISTUpdated : Mar 08, 2023, 07:31 PM IST
ankita lokhande Holi

सार

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकित लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने होली के मौके पर पार्टी दी। इसमें टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी के दौरान अंकिता लोखंडे अरब के शेखों वाली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

Ankita Lokhande Holi Party: टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकित लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने होली के मौके पर पार्टी रखी। इसमें टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी के दौरान अंकिता लोखंडे ने अरब के शेखों वाली ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर नीले रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। अंकिता लोखंडे की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अंकिता की ड्रेस पर आए ऐसे कमेंट्स :

अंकिता लोखंडे की ड्रेस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अरे मेरे घर में सेम ऐसी एक चादर है। दूसरा कुछ पहन लेतीं, ये मेरी वाली चादर क्यों पहन ली अंकिता। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरेबियन नाइट्स। बता दें कि अंकिता और उनके पति विक्की जैन पार्टीज पसंद करते हैं। दोनों अक्सर ग्रैंड पार्टी देते रहते हैं।

 

बिग बॉस फेम निशांत भट्ट भी पहुंचे : 
अंकिता लोखंडे की पार्टी में ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम निशांत भट्ट भी पहुंचे। निशांत ने भी अंकिता के साथ वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निशांत रंग-बिरंगी शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके चेहरे पर रंग-गुलाल लगा दिख रहा है। निशांत ने होली पार्टी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत मजा आया।

 

पार्टी में दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी :

अंकिता लोखंडे की होली पार्टी में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आईं। इस दौरान निशांत भट्ट प्रियंका के साथ पोज देते नजर आए। दोनों रंगों में पुते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि निशांत भट्ट कोरियोग्राफर है। उन्होंने‘बिग बॉस ओटीटी’ में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान उनकी और प्रतीक सहजपाल की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया था।

ये भी देखें : 

Holi 2023: ढोल पर बैठ शर्लिन चोपड़ा ने किया डांस, होली खेलने के बाद ऐसी हो गई हिना खान की हालत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम