
Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस के प्राइम टाइम टीवी सीरियल अनुपमा में ढेर सारा फैमिली ड्राम चल रहा है। अब आगामी एपिसोड की कहानी के साथ दर्शक एक बिल्कुल नए ट्रैक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालिया ट्रैक के अनुसार, यह देखा गया है कि कैसे वनराज, किंजल और बा, अनुपमा के लिए एक विदाई पार्टी आयोजित करने का फैसला करते हैं। ताकि उसे ढेर सारी अच्छी यादों और आशीर्वाद के साथ अमेरिका भेजा जा सके। वनराज, परितोष से बात करता है और परितोष, अनुपमा के लिए कुछ खास योजना भी बनाता है। हालांकि अब पाखी बीच में कूदने वाली है।
Anupama की होगी विदाई पार्टी
दरअसल कहानी में अब पाखी भी एक पार्टी होस्ट कर रही है। उसने भी अपनी मां के लिए विदाई पार्टी की प्लानिंग की है। अब ऐसे में शाह परिवार और पाखी दोनों अनुपमा को अपनी-अपनी विदाई पार्टी में आमंत्रित करते हैं। अब, यह वनराज और शाह परिवार को दुविधापूर्ण स्थिति में डाल देता है। पाखी का विदाई निमंत्रण वनराज और परिवार के लिए काफी चौंकाने वाला साबित हुआ, क्योंकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। तो, आगे क्या होता है और अनुपमा अपनी विदाई के लिए कहां जाएगी, यह शो में देखने लायक है।
Anuj या Anupama, आखिर किसकी मां हैं मालती देवी?
अब इसी के साथ आगामी एपिसोड मालती देवी का सच भी सामने आने वाला है। ऐसा लगता है कि मालती देवी अपने आस-पास के सभी लोगों से एक बड़ा रहस्य छिपा रही है। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मालती देवी अनुज कपाड़िया की मां हैं। इसीलिए वो अनुपमा का अपने बच्चे की तरह प्यार करती है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस ट्विस्ट की भी चर्चा अब जोरों पर हो रही है मालती देवी, अनुज नहीं अनुपमा की बायोलॉजिकल मां है! हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये जल्द ही मालती देवी का ट्विस्ट उजागर होने के बाद ही पता चलेगा कि वो किसीक बायलॉजिकल मां है।
कहा जा रहा है कि अनुज को मालती देवी के खिलाफ सुराग मिलता नजर आएगा। इसी के बाद अनुज इसके बारे में और अधिक जानने के लिए उसकी निजी जिंदगी को खंगालना शुरू कर देगा। क्या अनुपमा इस राज को पचा पाएगी जो कई सालों से उससे छिपा हुआ था?
और पढ़ें- Adipurush पर महाभारत के युधिष्ठिर ने लगाया साजिश का आरोप, बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद कर देगी मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।