Bade Achhe Lagte Hai 3 Twist: क्या युवराज बर्बाद करेगा राम-प्रिया की शादी या उल्टा पड़ेगा पासा

Published : Jun 16, 2023, 02:59 PM ISTUpdated : Jun 16, 2023, 10:31 PM IST
bade achhe lagte hai 3

सार

Bade Achhe Lagte Hai 3 Upcoming Twist:नकुल मेहता और दिशा परमार के शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड और ज्यादा ट्विस्ट और टर्न लिए होगा, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बड़े अच्छे लगते हैं 3 (Bade Achhe Lagte Hai 3) के लेटेस्ट ट्रैक में देखने को मिला कि युवराज (अक्षित सुखिजा) सबके सामने कॉन्ट्रैक्ट पेपर लाने में सफल होता है, लेकिन प्रिया (दिशा परमार) और राम ( नकुल मेहता) सब कुछ ठीक कर देते हैं और शालिनी कपूर (सुप्रिया शुक्ला) को समझाने की कोशिश करते है कि यह अमेरिका में कानूनी तौर पर किया जाता है। फिर शालिनी कपूर प्रिया का साथ देती और राम से कहती है कि उसकी प्रॉपर्टी 50-50 में बंट जाएगी। 50 राम के लिए है और 50 प्रिया के लिए है। खैर, यह बड़े अच्छे लगते हैं 3 का मैन ट्रैक था। इसके बाद सब राम और प्रिया को देखकर खुश होते और इसी बीच शालिनी घोषणा करती युवराज और आलेखा भी एक ही मंडप में शादी करेंगे। यहीं से युवराज अपना गेम प्लान करता है, ताकि राम-प्रिया की शादी बर्बाद हो जाए।

Bade Achhe Lagte Hai 3 में ट्विस्ट

बड़े अच्छे लगते हैं 3 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि प्रिया अपने पूर्व प्रेमी के फंक्शन में शामिल होने के लिए घबराई हुई है, लेकिन राम उसे अहसास दिलाता है कि युवराज, आलेखा के साथ आगे बढ़ चुका है और अब उसे भी आगे बढ़ना चाहिए। आगे की कहानी में ट्विस्ट आएगा और देखने मिलेगा कि कीर्ति आती है और राम-प्रिया को साथ देखती है और जल भुन जाती है। इसके बाद अपकमिंग ट्रैक में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ भी देखने को मिलेगा कि कीर्ति, राम को उसके साथ शादी करने के लिए कहती है लेकिन राम ऐसा करने से मना कर देगा और कहेगा कि अपनी मां की वजह से प्रिया से शादी करना चाहता है। इसके बाद कीर्ति और युवराज एक टीम बनाते हैं और प्रिया की शादी से पहले उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

क्या युवराज का गेम पड़ेगा उसी पर भारी

बड़े अच्छे लगते हैं 3 के अपकमिंग ट्रैक में क्या राम, प्रिया को कीर्ति और युवराज के गंदे प्लान से बचा लेगा। वहीं, यह देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है कि आलेखा, युवराज के इरादों को जान जाती है। युवराज का पासा उल्टा पड़ता है और उसे न आलेखा मिलती है और न ही प्रिया। इतना ही नहीं नौकरी भी हाथ से चली जाती है।।

 

ये भी पढ़ें...

कौन है ये 'पोर्न स्टार' जो दिखाएगी सलमान खान के शो में हुस्न का जलवा

Adipurush की आंधी में टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स, पहले दिन कमा सकती है इतना

40 साल की मोनालिसा ने बोल्ड ड्रेस में ढाया कहर, दिखाई कातिलाना अदाएं

PREV

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए 7 OTT शो, सलमान खान का बिग बॉस 19 इस नंबर पर
Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में किसने बनाई जगह, NO.1 पर कौन करेगा कब्जा?