
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में दिलजीत ने दूसरी शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दिलजीत ने दूसरे पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का इल्जाम लगाया और फिर इसके बाद वो निखिल से भी अलग हो गईं। ऐसे में अब निखिल ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
दिलजीत के पति निखिल ने सफाई में कही यह बात
दलजीत कौर के लगाए गए आरोपों के बाद निखिल पटेल ने कहा, 'इस साल जनवरी में ही दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का प्लान कर लिया था, जिसकी वजह से हम अलग हुए। दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो रहा था। वो केन्या में अपनी लाइफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं। इसके अलावा वो इंडिया में अपने करियर और लाइफ को बहुत मिस कर रही थीं, जिस वजह से हम लोगों में दूरी आ गई। हम दोनों के कल्चर को लेकर भी परेशानी आ रही थीं। दलजीत ने जिस दिन जाने का फैसला किया, उस दिन उन्होंने मुझे और अपने बेटे के स्कूल में बताया कि वो केन्या वापिस आने का नहीं सोच रही हैं। मैंने हमेशा क्लैरिटी और सम्मान के साथ गलतफहमियों को दूर करने में विश्वास किया है। न केवल मेरे लिए, बल्कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए रिकॉर्ड को सही करना जरूरी है। मैं ईमानदारी से दलजीत को शुभकामनाएं देता हूं और आशा है कि हम सभी पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ सकेंगे।'
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें दलजीत कौर और निखिल पटेल ने 10 मार्च, 2023 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद दलजीत उनके साथ केन्या चली गईं। दलजीत कौर और निखिल पटेल के अलग होने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब दलजीत ने मार्च 2023 से केन्या में रहने के बाद जनवरी 2024 में भारत लौट आईं। फिर फरवरी 2024 में, कपल के अलग होने की खबर आने लगी। इसके बाद दोनों ने शादी की तस्वीरें हटाने के बाद सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया। यहां तक कि दिलजीत ने निखिल का सरनेम तक हटा दिया।
और पढ़ें..
बड़ा धमाका होगा YRKKH में, फूफासा की कॉलर पकड़ेगा अरमान, अभिरा के रोंगटे खड़े
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।