'रामायण' की सीता ने इस वजह से लिया था 2 घंटे में शादी का फैसला, मजेदार है कहानी

Published : Nov 16, 2024, 03:01 PM ISTUpdated : Nov 16, 2024, 03:06 PM IST
Dipika Chikhlia

सार

रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने हेमंत टोपीवाला से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई और 2 घंटे की बातचीत के बाद शादी का फैसला लिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रामानंद सागर के पौराणिक शो 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई दीपिका चिखलिया का हर कोई दीवाना है, लेकिन क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। दीपिका चिखलिया ने रियल लाइफ 'राम' का नाम हेमंत टोपीवाला है और दीपिका ने हेमंत से शादी करने का फैसला 2 घंटे में लिया है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं इस मजेदार किस्से के बारे में..

ऐसे हुई थी दीपिका और हेमंत की पहली मुलाकात

दीपिका चिखलिया और हेमंत साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी हेमंत से मुलाकात फिल्म 'सुन मेरी लैला' के सेट पर हुई थी। फिल्म के एक सीन में उन्हें काजल का एड करना था। इस दौरान हेमंत की नजर दीपिका पर पड़ी, क्योंकि हेमंत अपने ऐड को शूट होते देखना चाहते थे। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों अपने कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले और फिर यह मुलाकात दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान दोनों ने 2 घंटे से बातचीत की और फिर प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और उसी 2 घंटे में दोनों ने शादी करने का डिसाइड कर लिया।

दीपिका की शादी को हुए 25 साल

इसके बाद दीपिका और हेमंत ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और फिर जल्द ही सगाई कर ली। इसके बाद सगाई के 22 नवंबर 1991 को दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दीपिका ने एक्टिंग से दूरी बना ली। इस शादी से कपल की 2 बेटियां हैं, जिनका नाम जूही और निधि है। आपको बता दें हेमंत गुजरात के रहने वाले हैं और वहां पर कॉस्‍मेटिक का बिजनेस करते हैं। उनकी कंपनी का नाम 'श्रृंगार बिंदी' और 'टिप्स एंड डोज कॉस्मेटिक्स' है।

दीपिका को ऐसे मिला था 'रामायण' में काम

'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोग आज भी मां सीता की तरह ही पूजते हैं। दीपिका को इस कैरेक्टर से असली पहचान मिली थी।कम लोग ही जानते हैं कि दीपिका को 'रामायण' का ऑफर कैसे मिला था। न‍िर्देशक रामानंद सागर की 'रामायण' की कास्‍ट‍िंग हो रही थी। ऐसे में सीता के क‍िरदार के ल‍िए दीपिका च‍िखल‍िया का नाम आया, लेकिन कई लोग नहीं चाहते थे कि दीपिका को यह रोल मिले, क्योंकि वो उस समय उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था, लेकिन दीपिका ऑडिशन रामानंद सागर को बहुत अच्छा लगा और ऐसे में उन्हें माता सीता का रोल मिल गया।

और पढ़ें..

वो 1 डिमांड जिसने उड़ाए 90s की इस सुंदरी के होश, फिर अचानक हुई इंडस्ट्री गायब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?