
एंटरटेनमेंट डेस्क.बी. आर. चोपड़ा के महाभारत की एक हीरोइन, जिसने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता। इस एक्ट्रेस ने 22 साल की उम्र में 100 बच्चों की मां का रोल निभाया था। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि आज 58 साल की होने के बावजूद भी इस एक्ट्रेस ने शादी नहीं की है। इस एक्ट्रेस के बारे में कई बातें कही जाती हैं। दावा किया जाता है कि जब यह 15 साल की थी, तब एक ज्योतिषी ने इसे लेकर भविष्यवाणी की थी और वह भविष्यवाणी आगे चल कर सही साबित भी हुई। आइए इस एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ बताते हैं...
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका नाम है रेणुका इसरानी। वही रेणुका इसरानी जिन्होंने 'महाभारत' में अंधे धृतराष्ट्र की पत्नी और दुर्योधन समेत 100 कौरव भाइयों की मां का रोल निभाया था। 'महाभारत' के दौरान रेणुका इसरानी महज 22 साल की थीं। पूरे शो में उन्हें आंखों पर पट्टी बांधे दिखाया गया। लेकिन उनकी एक्टिंग ऐसी थी, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं।
रेणुका इसरानी का जन्म जयपुर में हुआ था। ख़बरों की मानें रेणुका बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन किस्मत देखिए वे एक्ट्रेस बन गईं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा अभी किया जाता है कि रेणुका जब 15 साल की थीं, तब एक ज्योतिषी ने उनके करियर को लेकर भविष्यवाणी की थी। ज्योतिषी ने कहा था कि रेणुका का सितारा बड़ी होकर फिल्मों और टीवी की दुनिया में चमकेगा। ज्योतिषी की यह भविष्यवाणी सही साबित हुई। जिस वक्त रेणुका दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से पढ़ाई कर रही थीं, उसी वक्त उन्हें 'हम लोग' टीवी सीरियल मिला था।
पुनीत इस्सर ने 'महाभारत' में रेणुका इसरानी के बेटे दुर्योधन का रोल निभाया था। खास बात यह है कि 65 साल के पुनीत असल लाइफ में रेणुका से 7 साल बड़े हैं। सिर्फ पुनीत ही नहीं, रेणुका के बेटे दुशासन का रोल करने वाले विनोद कपूर भी उम्र में उनसे 2 साल बड़े हैं।
रेणुका इसरानी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में प्रिया (साक्षी तंवर) की मां का रोल किया था। उन्हें 'महाभारत कथा' और 'रिश्ते' जैसे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेणुका 'महाभारत' में निभाए गए गांधारी के किरदार को अपने करियर का सबसे अच्छा किरदार मानती हैं। उनके मुताबिक़, वे एक्टिंग की दुनिया में खुद को साबित करना चाहती थीं और गांधारी के रोल से वे ऐसा करने में सफल हुईं।
रेणुका को पिछली बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा गया था, जो 2011-2014 के बीच टेलीकास्ट हुआ था। हालांकि, इसके बाद से वे एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। रेणुका के मुताबिक़, उन्होंने अपने मां-बाप की सेवा के लिए टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया था। उनके पिता बोल नहीं पाते थे और साइन लैंग्वेज में बात करते थे, जिनका तीन साल पहले निधन हो चुका है। रेणुका बौद्ध धर्म का पालन करती हैं और फिलहाल इसी के प्रचार-प्रसार में वक्त दे रही हैं।
और पढ़ें…
1990s की 9 सबसे महंगी हीरोइनें, जानिए अब कहां हैं और क्या कर रहीं?
KBC के इन 8 सवालों का जवाब दे पाएंगे आप? आमिर खान भी हुए थे कन्फ्यूज!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।