सलमान खान के Bigg Boss 19 का Big Twist, वो होने जा रहा जो अबतक कभी नहीं हुआ

Published : May 23, 2025, 02:29 PM IST
Bigg Boss 19 Update

सार

Bigg Boss 19: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर अपडेट आ गया है। इसी बीच शो को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो दिमाग घूमाने वाली है। शो का प्रीमियर इसी साल जुलाई में होगा।

Salman Khan Bigg Boss 19: कैंसिल होते-होते आखिरकार सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के नए सीजन की घोषणा कर दी गई। हर साल की तरह इस साल भी सलमान ही शो को होस्ट करेंगे। हालांकि, उन्होंने पिछले सीजन में हिंट दिया था वे शो छोड़ रहे हैं। इसी बीच सलमान के शो बिग बॉस 19 को लेकर एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर कुछ फैन्स तो खुशी से उछल पड़े हैं तो कुछ का दिमाग चकरा गया है। वैसे, आपको बता दें कि बिग बॉस का नया सीजन यानी सीजन 19 का प्रीमियर इसी साल 30 जुलाई को ग्रैंड लेवल पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसकी तैयारी भी जल्दी ही शुरू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस बार शो में बहुत कुछ नया होने वाला है।

बिग बॉस 19 का सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या हैं, जानें

आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19 कथित तौर पर अपने समय से पहले शुरू होगा, जिसका प्रीमियर 30 जुलाई को होगा। शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट ये कि शो जनवरी 2026 तक चलेगा, जिससे यह बिग बॉस शो के इतिहास का सबसे लंबा सीजन बन जाएगा। वैसे तो शो लगभग तीन महीने तक प्रसारित होता है, लेकिन नया सीजन लगभग 5.5 महीने तक चलेगा, जिससे फैन्स को ज्यादा ड्रामा, मनोरंजन के साथ बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। सीजन 19 से सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। सलमान जून के अंत तक पहले प्रोमो की शूटिंग शुरू कर देंगे। उनकी भागीदारी मुख्य आकर्षण में से एक है, क्योंकि फैन्स उनके वीकेंड पर आने और उनकी खास होस्टिंग को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस साल Bigg Boss OTT कैंसिल

बिग बॉस के मेकर्स ने अपने एक फैसले से दर्शकों को झटका भी दिया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस साल Bigg Boss OTT कैंसिल कर दिया है। डिजिटल स्पिन-ऑफ ने जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म पर पॉपुलैरिटी हासिल की थी, लेकिन सीजन 19 के लिए पूरी तरह से टीवी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इसे कैंसिल किया गया है। शो में प्रतियोगियों की एक नई लाइनअप भी होगी, जो बिग बॉस के घर के अंदर और अधिक ड्रामा का वादा करेगी है। मेकर्स जल्दी ही शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अप्रोच करना शुरू करेंगे। बता दें कि बिग बॉस 18 काफी विवादित और मजेदार रहा। शो के विनर करणवीर मोहरा रहे थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर