दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक की शादी टली, जानिए आखिर ऐसा क्या हो गया?

Published : Jun 11, 2024, 07:11 PM ISTUpdated : Jun 11, 2024, 07:12 PM IST
Abdu Rozik Wedding

सार

20 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल में अपनी गर्लफ्रेंड अमीरा से सगाई की थी। उनकी शादी की चर्चा भी ज़ोरों से हो रही थी। लेकिन अब खुद अबू रोजिक ने ऐलान कर दिया है कि वे तय तारीख पर शादी नहीं करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आए अब्दु रोजिक ने अपनी शादी का प्लान पोस्टपोन कर दिया है। 20 साल के अनु रोजिक पहले 7 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अमीराती लड़की अमीरा से उनकी सगाई भी हो गई थी और शादी की तैयारियां भी उन्होंने शुरू कर दी थीं। शादी के फंक्शन यूएई में होने वाली थी और इसमें कई सेलेब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अचानक से जब यह खबर आई कि अब्दु रोजिक ने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी है तो है तो उनके चाहने वालों को कुछ निराशा हुई।

आखिर क्यों अब्दु रोजिक ने अपनी शादी की तारीख टाली

रिपोर्ट की मानें तो ताजिकिस्तान में जन्मे अब्दु रोजिक ने अपने करियर के बेहद जरूरी मौके के लिए अपनी शादी को पोस्टपोन किया है। बताया जा रहा है कि अब्दु रोजिक को पहली बार टाइटल बॉक्सिंग फाइट का ऑफर मिला, जो 6 जुलाई को दुबई के कोकाकोला अरेना में होने वाला है। वे किसी कीमत पर इस मौके को हाथ से नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

अब्दु रोजिक ने बताई अपनी शादी टालने की वजह

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के रूप में मशहूर अब्दु रोजिक का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें टाइटल के लिए फाइट का मौका मिलेगा। उन्होंने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, "इस साल मेरे करियर और मेरी लव लाइफ में कई अच्छी चीजें हो रही हैं। लेकिन दुर्भाग्य से मुझे शादी टालनी पड़ रही है। यह मैच हमें फ्यूचर के लिए बड़ी फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा।" रोजिक ने यह भी बताया कि उनके फैसले में उन्हें अमीरा का पूरा सपोर्ट मिला है। वे कहते हैं, "यह मेरी साइड के लिए अपनी तरह का पहला टाइटल है और मुझे इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग भी लेनी है।" बता दें कि अब्दु रोजिक की हाइट महज 3 फीट है।

अब्दु रोजिक ने शेयर की थी सगाई की खुशखबरी

10 मई को अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह ❤️ 24.04.2024 💍" इस पोस्ट में वे अब्दु रोजिक अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई की अंगूठी पहनाते नज़र आ रहे थे।

 

 

और पढ़ें…

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: अनिल कपूर के शो में इन 6 की एंट्री!

चिराग पासवान की इकलौती फिल्म, वह भी महाडिजास्टर, 1 CR भी नहीं कमा पाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पर्पल सूट में दिखा हिना खान का रमजानी लुक, इफ्तार की फिरनी ने जीता दिल
'उतरन' की 'इच्छा' का सबसे बोल्ड फोटोशूट, TV की संस्कारी बहू ने शेयर की 5 PHOTOS