एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 16 का फिनाले आज यानी रविवार को होगा। इस बार के विनर की घोषणा देर होगी। इसी बीच आपको पहले से लेकर बिग बॉस 15 तक के विनर्स के बारे में बताने जा रहे है। नीचे पढ़ें आखिर कौन क्या कह रहा है।
बिग बॉस 16 के फिनाले में इस बार शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चहर चौधरी, एमसी स्टेन और शालिन भनोट जगह बनाई है। वहीं, शो में सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने अमीषा पटेल के साथ पहुंचेंगे।
216
Bigg Boss Season 1 बात करते हैं बिग बॉस के पहले सीजन के विरन राहुल रॉय की। राहुल ने 1 करोड़ की इनाम राशि जीतकर शो की ट्रॉपी अपने नाम की थी। ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से डेब्यू करने वाले राहुल अब गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं।
316
Bigg Boss Season 2 मॉडल से एक्टर बने आशुतोष कौशिक ने बिग बॉस 2 के विनर रहे थे।उन्होंने 1 करोड़ का इनाम जीता था। वे एमटीवी रियलिटी शो हीरो होंडा रोडीज 5.0 के विनर भी रह चुके है। अब वे अपने होमटाउन में एक ढाबा चला रहे हैं।
416
Bigg Boss Season 3 बिग बॉस के तीसरे सीजन के विनर विंदू दारा सिंह बने थे। उन्हें 1 करोड़ रुपए बतौर प्राइज मनी मिली थी। इस शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। विंदू ने कई फिल्मों में काम किया हालांकि, वे खआस पहचान नहीं बना पाए। वे कभी कभार किसी फिल्म या शो में नजर आ जाते हैं।
516
Bigg Boss Season 4 टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विनर बनी थी। वे भी 1 करोड़ रुपए जीत की राशि घर ले गई थी। फिलहा, श्वेता टीवी सीरियल मैं हूं अपराजीता में नजर आ रही है।
616
Bigg Boss Season 5 शो के पांचवें सीजन की विनर जूही परमार बनी थी। उन्हें भी एक करोड़ रुपए इनामी राशि मिली थी। इस सीजन को संजय दत्त ने होस्ट किया था। बता दें कि कई पॉपुलर टीवी सीरियलों में काम करने वाली जूही फिलहाल गुमनाम है।
716
Bigg Boss Season 6 टीवी की कमोलिका के नाम से फेमस उर्वशी ढोलकिया ने सीजन 6 जीता था। इस सीजन में इनाम की राशि को एक करोड़ से 50 लाख रुपए कर दिया था। फिलहाल, उर्वशी एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आ रही है।
816
Bigg Boss Season 7 शो के सीजन 7 की विनर गौहर खान बनी थी। उन्हें भी इनाम के तौर पर 50 लाख रुपए मिले थे। गौहर फिलहाल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।
916
Bigg Boss Season 8 गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विनर बने रहे थे। ये वाला सीजन सबसे विवादित रहा था। गौतम ने भी घर में खूब हंगामा मचाया था। उन्हें विनर के तौर पर 50 लाख रुपए मिले थे। वे आखिरी बार सलमान की फिल्म राधे में नजर आए। फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है।
1016
Bigg Boss Season 9 प्रिंस नरूला सीजन 9 के विनर रहे थे। उन्हें भी इनाम के तौर पर 50 लाख रुपए मिले थे। इस शो के बाद प्रिंस कुछ टीवी सीरियलों में नजर आए। फिलहाल, वह क्या कर रहे किसी को जानकारी नहीं है।
1116
Bigg Boss Season 10 बिग बॉस के सीजन 9 में कॉमन मैन को भी एंट्री मिली थी। मनवीर गुर्जर शो के विनर बने थे और उन्हें 50 लाख रुपए मिले थे। मनवीर गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं।
1216
Bigg Boss Season 11 टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विनर रही थी। उन्हें भी 50 लाख रुपए इनामी राशि मिली थी। शिल्पा फिलहाल टीवी सीरियल मैडम सर में नजर आ रही है।
1316
Bigg Boss Season 12 सीजन 12 की विनर दीपिका कक्कड़ रही थी। उन्हें इनाम से तौर पर 30 लाख रुपए मिले थे। ससुराल सिमर का जैसे पॉपुलर सीरियलों में नजर आने वाली दीपिका फिलहाल प्रेग्नेंट हैं।
1416
Bigg Boss Season 13 बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। उन्होंने शो में प्रतिभागियों के खूब झगड़ा भी किया था। शो जीतने के बाद उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरी। हालांकि, सिंतबर 2021 में उनका निधन हो गया।
1516
Bigg Boss Season 14 रुबीना दिलाइक को टीवी की किन्नर बहू के नाम से भी जाना जाता है। रुबीना को शो जीतने पर 36 लाख पुए मिले थे। इसके बाद वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई। फिलहाल वे किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही है लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती है।
1616
Bigg Boss Season 15 सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थी। उन्हें 40 लाख रुपए इनामी राशि मिली थी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही तेजस्वी लाइमलाइट में बनी हुई है। फिलहाल वे टीवी सीरियल नागिन 6 में नजर आ रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।