
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)के घर में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। अब बिग बॉस के घर में रोमांस भी शुरू हो गया है। शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और खानजादी (Khanzadi) के बीच रोमांस और प्यार भरी तकरार देखने को मिल रही है। इस नए प्रोमो में तो अभिषेक, खानजादी से अपनी हरकतों पर माफी मांगते और उनसे किस की डिमांड भी करते नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 17 के घर में शुरू हुआ रोमंस
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में अब प्यार-मोहब्बत की बातें सुनाई और देखाई दे रही हैं। घर में ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच चल रहे लव ट्रायंगल में अब एक और मेंबर की एंट्री हो गई और वो है खानजादी। अब अभिषेक, खानजादी से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही है। दोनों को गार्डन एरिया में रोमांस करते और पूल में मस्ती करते देखा जा सकता है। अभिषेक, खानजादी के हाथों पर किस भी करते नजर आ रहे हैं।
क्या खास है बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में
बिग बॉस 17 से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि खानजादी, अभिषेक कुमार से किसी बात को लेकर नाराज है और उनसे बात नहीं कर रही है। अभिषेक, खानजादी को मनाने के लिए उसके आगे-पीछे घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझसे लड़ रही थी ना अभी तो मुझे डांट तो लो। खानजादी फिर भी कुछ नहीं कहती है। अभिषेक कहते है वो नाराज हो गई है और उसकी नाराजगी मुझे दुख दे रही है। सुंदर लगने लगी है मुझे एकदम से। ये सब सुनने के बाद खानजादी का चेहरा देखने लायक होता है। फिर अभिषेक दूसरे फ्लोर पर चढ़ जाते हैं और हाथ जोड़कर कहते हैं- खानजादी मैं बहुत शर्मिंदा हूं, प्लीज मुझे माफ कर दो। मैं आपसे लड़ना नहीं चाहता। ये सब गेम के चक्कर में लड़ाई हो जाती है, मैंने आपको पुश नहीं किया था। मैं कान पकड़कर सॉरी मांग रहा हूं। फिर खानजादी कहती है कि अगर वापस से सेम चीज किया तो। खानजादी की बात सुनकर अभिषेक कहते तो मेरे गाल पर किस कर देना प्लीज।
ये भी पढ़ें...
कौन है देश की सबसे अमीर हसीना जिसका FLOP रहा डेब्यू,दी 7 डिजास्टर मूवी
अंबानी के यहां सितारों का मेला, 28 साल की इस हसीना ने लूटी महफिल, PIX
PHOTOS: वरुण तेज-लावण्या की मेहंदी में शामिल हुए चिरंजीवी-अल्लू अर्जुन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।