
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को अब अच्छी टीआरपी मिल रही है और इसी को देखते हुए मेकर्स इसमें कुछ और मसाला और तड़का लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हर वक्त शांत रहने वाले नील भट्ट(Neil Bhatt), खानजादी (Khanzadi)पर भड़कते नजर आ रहे हैं। अपने पति को फॉर्म में देखकर ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) काफी खु नजर आ रही है।
क्या है Bigg Boss 17 के न्यू प्रोमो में
Bigg Boss 17 के सामने आए न्यू प्रोमो में नील भट्ट काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनकी खानजादी के साथ बहसबाजी हो रही है। खानजादी के साथ बहस होने के कारण नील का पारा चढ़ जाता है और वह बहुत कुछ सुना देते हैं। अपने पति का बदला रंग देखकर ऐश्वर्या शर्मा बेहद खुश हो जाती है और कहती है- माय हसबैंड इज बैक बिग बॉस। प्रोमो में देख सकते हैं कि खानजादी नील से कहती है- आप बहुत चिल्लाते हैं। फिर नील भी चुप नहीं रहते और कहते है- आप बिना सच सुने, बिना बात सुने बोलती रहती हो। इसके बाद दोनों की एक-दूसरे के साथ लंबी बहस होती है। इस बीच ईशा मालवीय और ऐश्वर्या शर्मा दोनों की बहस सुनकर हंसती नजर आती हैं।
Bigg Boss 17 में ग्रुप एलिमिनेशन
सलमान खान के शो Bigg Boss 17 को लेकर हाल ही में एक धमाका करने वाली खबर सामने आई थी कि इस वीकेंड का वार में सो के होस्ट एक साथ करीब 5 सदस्यों को घर से बाहर का रास्त दिखाने वाले हैं। वहीं, इसी बीच मिड वीक एविक्शन भी देखने मिला। आपको बता दें कि सोमवार रात को नावेद सोले को बिग बॉस के घर से बाहर भेजा गया। बता दें कि नावेद ने बाहर आकर बिग बॉस से जुड़े कई राज भी खोले।
ये भी पढ़ें...
GHKPM High Drama: ईशान-सवि की लव स्टोरी में कौन लाएगा भयानक तूफान ?
Anupama में MAHA Damaka: उड़ेंगे मालती देवी के होश, अनु होगी शॉक्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।