
एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) यानी सलमान खान (Salman Khan) का शो इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो को मिल रही अच्छी टीआरपी की वजह से मेकर्स इसमें और ज्यादा तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस के घर में सलमान ने ओरहान आवत्रमणि (Orhan Awatramani) उर्फ ओरी, जो बॉलीवुड स्टार किड्स के खास दोस्त हैं, कि एंट्री करवाई थी। लेकिन वे एक ही दिन में घर से बाहर भी आ गए। कहा गया था कि ओरी की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, लेकिन रविवार को हकीकत पता चली कि वे बतौर गेस्ट शो में आए थे।
ओरी ने की घरवालों के साथ मौज-मस्ती
सलमान खान ने वीकेंड का वार के तहत ओरहान आवत्रमणि की बिग बॉस 17 के घर में एंट्री करवाई थी। इसके बाद ओरी घरवालों के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मौज-मस्ती की। रविवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने घरवालों को आदेश कि वे ओरी के लिए पार्टी रखे। घरवाले अपने-अपने घर में पार्टी होस्ट करेंगे और बाद में ओरी से पूछेंगे कि किस घर की पार्टी उन्हें पसंद आई है। इसके बाद दिल दिमाग और दम के घरवालों ने ओरी के पार्टी की और सभी ने मिलकर जमकर एन्जॉय किया। बाद में ओरी ने अपना फैसला सुनाया कि दिल के घरवालें विनर हैं।
बिग बॉस 17 के घरवालों को एंटरटेन करने आए थे ओरी
सलमान खान ने ओरी की बिग बॉस के घर में एंट्री करवाई थी। वे करीब 6-7 सूटकेस लेकर आए थे। उन्हें देखकर लगा था कि वे यहां लंबे समय तक रूकेंगे, लेकिन उस वक्त सभी को झटका लगा जब पता चला कि ओरी घर से बाहर हो गए है। रविवार के शो के होस्ट अरबाज खान और सोहेल खान ने बताया कि ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं थी बल्कि वे घरवालों को एंटरटेन करने आए थे।
ये भी पढ़ें...
सलमान खान के शो के 8 सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स, हैरान कर देगा TOP NAME
500 लोग, 15 कंटेस्टेंट, इतने CR, ऐसे शूट होता है BB17 का वीकेंड का वार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।