
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिस बॉस 17 (BIGG BOSS 17) में आज यानी संडे को सोहेल और अरबाज खान कंटेस्टेंट्स के साथ वीकेंड का वार खेलेंगे। इसी बीच शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने से लगता है कि एपिसोड काफी खतरनाक तो होगा ही साथ ही मजेदार भी होगा। इससे पहले आपको बता दें कि सलमान के शो जिगना वोरा एलिमिनेट हो गई हैं। खबरों की मानें तो अब तक 4 सदस्य घर से बेघर हो चुके हैं।
क्या है वीकेंड का वार के नए प्रोमो में
बिग बॉस17 में हर रविवार को वीकेंड का वार होता है, जिसे सलमान खान की जगह उनके दोनों भाई यानी अरबाज और सोहेल खान होस्ट करते हैं। इसी वीकेंड का वार का नया प्रोमो मेकर्स द्वारा थोड़ी देर पहले जारी किया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरबाज-सोहेल हाथों में तलवार लिए एंट्री मारते हैं और कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं। दोनों का डिफरेंट लुक देखकर घरवालें काफी एक्साइडेट हो जाते है। वे गेम के बारे में बताते है कि आपको सामने वाले से रिएक्शन लाना है। फिर वे अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार को अपने पास बुलाते हैं और गेम शुरू होता है। सामने आया वीडियो काफी दिलचस्प है।
Bigg Boss 17 से जिगना वोरा आउट
Bigg Boss 17 के घर से चौथा एलिमिनेशन हो चुका है। इसी वीक शो से जिगना वोरा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिगना, सलमान खान के शो से बाहर जाने वाली चौथी कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में जिगना का गेम कहीं भी देखने को नहीं मिला। शुरुआत में उन्होंने जरूर अपना गेम खेला लेकिन बाद में वे दूसरों को सिर्फ सलाह देने का काम करतीं नजर आईं। बता दें कि उनसे पहले शो से सोनिया बंसल, मनस्वी ममगई और नाविद सोले एलिमिनेट हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनिया शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें...
GHKPM में भयानक DRAMA: किसने चली सवि के खिलाफ खतरनाक चाल, ईशान अलर्ट
वो 7 दमदार TWISTS, जिनकी वजह से TOP पर GHKPM, छा गए सवि-ईशान
कौन है ये एक्टर जो कहलाता है TV का शाहरुख खान, करोड़ों का है मालिक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।