
एंटरटेनमेंट डेस्क. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीवी शो इन दिनों जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गया है। आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। दरअसल, अक्का साहब, सवि से नफरत करती हैं और उसे पेंटिंग प्रतियोगिता जीतते हुए नहीं देख सकती। वह सिक्योरिटी से चाबियां लेती और उस कमरे में जाती हैं जहां छात्रों की सारी पेंटिंग रखी गई है। वो इसमें से सवि की पेटिंग पर काला रंग डाल देती है। लाख कोशिशों के बाद भी अक्का साहेब की गलत हरकत सामने नहीं है। लेकिन कहते है ना सच तो सच ही होता है। आखिर ईशान के सामने सुरेखा यानी अक्का साहेब के गलत इरादे सामने आ ही जाते हैं।
सवि की पेटिंग रिजेक्ट करते है जज
गुम है किसी के प्यार में दिखाया कि सुरेखा द्वारा सवि की पेंटिंग खराब करने के बाद जज उसको रिजेक्ट कर देते हैं। हालांकि,सवि सच्चाई बताती है और मोबाइल में दिखाती है उनकी पेटिंग कैसी थी। फिर सवि इस मामले की तह तक जाने का फैसला करती है। वह सीसीटीवी चेक करती है, लेकिन उसे कुछ खास हासिल नहीं होता है। दरअसल, अक्का साहेब के पति सारे सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवा देते हैं ताकि उनकी पत्नी पर शक ना हो।
ऐसे सामने आएगी ईशान के सामने सच्चाई
ईशान सारे सीसीटीवी फुटेज चेक करता है लेकिन कुछ नहीं मिलता। वो अक्का साहेब से भी पूछता है कि लेकिन वो इंकार कर देतीं हैं। लेकिन अचानक ईशान के सामने सच्चाई आ जाती है। ईशान वो फुटेज देख लेता है, जिसमें अक्का साहेब के पति उसे सारा सच बता रहे होते है। ईशान सुन देता है कि अक्का साहेब को बचाने उसके पति ने ही सारे फुटेड डिलीट करवाए है ताकि किसी को पता ना चले की सुरेखा ने ही सवि की पेटिंग खराब की है। आगे देखने मिलेगा कि ईशान ये सब देखकर टूट जाएगा क्योंकि जिसको वह अपनी मां से भी ज्यादा प्यार करता है वह वैसी नहीं है जैसा उसने सोचा था। अक्का साहेब को शर्मिंदा देखा जाएगा क्योंकि उन्होंने सवि की पेंटिंग को खराब करने की कोशिश की ताकि वह प्रतियोगिता नहीं जीत सकें। लेकिन ईशान आगे क्या करेगा ये देखना काफी मजेदार होने वाला है।
ये भी पढ़ें...
YRKKH में Big DHAMAKA: अभिरा-अरमान की जिंदगी में आएगा भयानक तूफान
Anupamaa MAHA Twist: किसे घर से बाहर फेंकेगा अनुज, अनु को लगेगा झटका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।