कौन है BB18 का पहला Wild Card कंटेस्टेंट, जिसके आने से इनकी की बढ़ेंगी मुश्किलें

Published : Oct 08, 2024, 08:26 AM ISTUpdated : Oct 08, 2024, 08:29 AM IST
bigg boss 18 first wild card contestant

सार

बिग बॉस 18 में राशन को लेकर शुरू हुई लड़ाई के बीच खबर है कि घर में जल्द ही पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट अवेडेट शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत हो चुकी है। शो के कुल 18 कंटेंस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में अपना पहला दिन गुजार लिया है। खबरों की मानें तो पहले ही दिन बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया। कंटेस्टेंट्स के बीच राशन को लेकर पहले ही दिन से लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। इसी बीच शो को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (Wild Card Contestant) की एंट्री होने वाली है। इस कंटेस्टेंट की एंट्री से घर के एक सदस्य की मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कौन है शख्स।

कौन है बिग बॉस 18 का पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 18 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। खबरें है कि बिग बॉस 18 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि विवियन डीसेना की एक्स पत्नी वाहबिज दोराबजी है। बता दें कि विवियन-वाहबिज का 2021 में तलाक हो गया था। बताया जा रहा है कि वाहबिज दोराबजी के बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही काफी धमाल मचने वाला है। इतना ही नहीं वाहबिज को देखकर विवियन कैसे रिएक्ट करते हैं, ये देखना भी काफी मजेदार होगा।

विवियन डीसेना की पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी के बारे में

विवियन डीसेना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो कसम से से की थी। इस शो में विवियन ने वैंपायर का रोल प्ले किया था। उन्हें इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात वाहबिज दोराबजी से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कपल ने 2013 में शादी की। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। आखिरकार कपल ने 2021 में तलाक ले लिया। वाहबिज ने अभी तक दोबारा शादी नहीं की लेकिन विवियन ने नूरान एली से 2022 में दूसरी शादी की। इतना ही नहीं उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है।

ये भी पढ़ें...

सुसाइड नोट में रेखा के लिए क्या लिखकर गए थे पति? चौंकाने वाला था खुलासा

क्यों शूटिंग से पहले RAMAYAN के रावण मांगते थे भगवान राम से माफी?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age
Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी