क्यों शूटिंग से पहले RAMAYAN के रावण मांगते थे भगवान राम से माफी?

Published : Oct 07, 2024, 04:50 PM ISTUpdated : Oct 07, 2024, 07:58 PM IST
ramayana ravana arvind trivedi

सार

रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में राम भक्त थे और शूटिंग के दौरान अपशब्द कहने पड़ते थे, इसलिए शूट से पहले भगवान राम से माफ़ी मांगते थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का मोस्ट फेमस टीवी शो रामयाण (Ramayan) आज भी उतना ही पॉपुलर है,जितना ये अपने रिलीज के वक्त यानी 80 के दशक में था। आज भी रामायण को देखने के लिए दर्शक उत्साहित रहते हैं। रामायण में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने रामायण में रावण के रोल में जान डाल दी थी, लेकिन इस किरदार की वजह से उन्हें खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। वैसे, अरविंद त्रिवेदी के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि रामायण की शूटिंग से पहले वे भगवान राम से माफी मांगते थे। वे ऐसा क्यों करते थे आइए आपको बताते हैं।

क्यों भगवान राम माफी मांगते थे अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का यादगार रोल प्ले किया था। बताया जाता है कि जब वे रामायण की शूटिंग करते थे उससे पहले भगवान राम की पूजा करते थे और उनसे माफी भी मांगते हैं। ऐसा इसलिए करते थे क्योंकि असल जिंदगी में वह भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे। उनका मानना था कि शूटिंग के दौरान भगवान को अपशब्द कहने पड़ते थे। ऐसे में उन्हें टेंशन होती थी, इसलिए वे शूट से पहले ही माफी मांग लेते थे। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। वैसे, आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं है। इंदौर में जन्मे अरविंद का निधन अक्टूबर 2021 में हुआ था।

अरविंद त्रिवेदी ने किया गुजराती सिनेमा में काम

आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने तकरीबन 40 साल तक गुजराती सिनेमा में काम किया। उन्हें गुजरात सरकार द्वारा 7 बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने करियर में करीब 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया था। उन्होंने भाजपा के सदस्य के तौर पर गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा चुनाव जीता था। 2002 में उन्हें सेंटल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया था।

रामानंद सागर की रामायण के बारे में

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 1987 में शुरू हुआ था। ये धारावाहिक सालभर चला था। इसके नेरेटर अशोक कुमार और डायरेक्टर रामानंद सागर थे। रामायण में रवींद्र जैन से संगीत दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा गया शो माना जाता है। इसे तकरीबन 650 मिलियन लोगों ने देखा था।

सबसे महंगा धारावाहिक रामायण

रामानंद सागर की रामायण के बारे में यह बात भी कम लोग जानते हैं कि ये उस जमाने का यह सबसे महंगा धारावाहिक था। इसके एक एपिसोड का बजट 9 लाख रुपए आता था। वहीं, दूरदर्शन को हर एपिसोड से 40 लाख रुपए कमाई होती थी। इसे हर रविवार को प्रसारित किया जाता था और इसका एक एपिसोड 45 मिनट का होता था। रामायण की शूटिंग गुजरात के उमरगाम में हुई थी। इस सीरियल की शूटिंग में करीब ढाई साल का वक्त लगा था और 78 एपिसोड शूट किए गए थे। बताया जाता है कि इसके कुछ सीन्स रामानंद के बंगले सागर विला में भी शूट किए गए थे।

ये भी पढ़ें…

सिंघम अगेन STARS FEES, कौन सबसे महंगा एक्टर, किसे मिली सबसे कम रकम

बच्चन फैमिली के लिए अनलकी है ऐश्वर्या राय, क्या बोले थे अमिताभ बच्चन?

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age