
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अगर मेकर्स की अप्रोच सही रहती है तो बिग बॉस के घर में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है और हॉटनेस भी ओवरलोडेड रहेगी। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स ने घर में खलबली मचाने के लिए तीन इंटरनेशनल हसीनाओं को अप्रोच किया है। ये हसीनाएं और कोई नहीं बल्कि कार्दशियन सिस्टर्स (Kardashian Sisters) किम, काइली और केंडल हैं। यदि इसके साथ डील फाइनल हो जाती है, तो बहनों की तिकड़ी इस दिसंबर में बिग बॉस के घर में कदम रख सकती हैं।
बिग बॉस 18 से जुड़े एक सूत्र ने बताया-'बिग बॉस अपने ड्रामा के लिए जाना जाता है, हालांकि, इस सीजन में हम कुछ वास्तविक ग्लैमर जोड़ना चाहते हैं। कार्दशियन को इंडियन दर्शकों से परिचित कराने और शो को एक नया मोड़ देने की संभावना को लेकर ऐसा किया जा रहा हैं।' बता दें कि कार्दशियन सिस्टर्स मॉर्डन पॉप कल्चर की आइकॉन हैं, जो अपने फैशन, बिजनेस और रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। उनके स्टाइल-लुक के लोग दीवाने है। वैसे, जुलाई में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी में भी किम कार्दशियन अपनी बहन कोल के साथ इंडिया आई थीं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं होगा जब बिग बॉस इंटरनेशनल सितारों को घर में लेकर आएगा।
बिग बॉस में पहले भी कई इंटरनेशनल स्टार्स नजर आ चुके हैं। शो के सीजन 2 में ब्रिटिश टीवी स्टार जेड गुडी, जो शिल्पा शेट्टी के साथ बिग ब्रदर में दिखाई दीं थी, शो में शामिल हुईं थीं। सीजन 4 में पामेला एंडरसन कुछ समय के लिए बिग बॉस में आई थीं, लेकिन शो में उनका आना यादगार रहा। सीजन 5 में सनी लियोन की एंट्री ने तो पूरे घर में हलचल मचा दी थी। अगर कार्दशियन सिस्टर्स शो में शामिल होने के लिए तौयार होती हैं, तो यह बिग बॉस में अब तक की सबसे हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल एंट्री हो सकती है। इनके आने से बिग बॉस के घर में साजिश और सेलिब्रिटी आकर्षण का एक लेवल हाई होगा और दर्शकों का जमकर मनोरंजन होगा।
बिग बॉस 18 के घर में अभी विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, रजत दलाल, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दारंग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीक घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, दिग्विजय सिंह राठी, करण वीर मेहरा, कशिश कपूर और चुम दरांग को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, हाल ही में अरफीन खान एविक्ट हुए थे।
ये भी पढ़ें...
हाई-फाई है बॉबी देओल की Lifestyle, महंगी कारें-बंगला-66Cr की संपत्ति
10 बॉलीवुड STAR KIDS और BOX OFFICE, कितने HIT कितने FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।