
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार तकरीबन 3 महीने बाद सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले रविवार को हुआ। शो के सीजन 18 के विनर करणवीर मेहरा ( Karan Veer Mehra) बने। उन्हें जीत पर बिग बॉस की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए कैश प्राइज मनी मिला। हालांकि, कई ऐसे भी जिन्हें करणवीर का विनर बनना पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लगातार लोग सलमान के शो को लेकर खुन्नस निकाल रहे है और इसे धांधली वाला और स्क्रिप्टेड शो बता रहे हैं।
जैसे ही सलमान खान ने बिग बॉस 18 के विनर को घोषणा की और करणवीर मेहरा का नाम लिया, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। एक ने गुस्सा निकालते हुए लिखा- अब तक का सबसे अयोग्य विजेता। एक अन्य बोला- हर बार अयोग्य को ही विनर क्यों बनाया जाता है। एक ने लिखा- बिग बॉस में सबसे ज्यादा धांधली चल रही है। एक ने लिखा-अब बिग बॉस फिक्स्ड विनर शो हो गया है। पहले से सबकुछ स्क्रिप्टेड रहता है। एक ने रजत दलाल का पक्ष लेते हुए लिखा- रजत जीत गया था लेकिन बिग बॉस ने सेटिंग कर उसे हरा दिया। एक ने लिखा- अब तो सीरियली लगने लगा है कि बिग बॉस का ब्रेन आउट हो गया है। एक बोला- जीतना किसको था और कौन जीत गया। एक ने लिखा- ये बहुत ही खराब गेम है, अब इसे देखना बंद करो। इसी तरह अन्य ने भी अपनी खुन्नस निकाली।
ये भी पढ़ें...
Bigg Boss 18 Finale से सलमान-आमिर की 8 PHOTOS, देखकर याद आ रही ‘अंदाज़ अपना अपना’
सलमान खान के शो में टॉप 3 में करणवीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डीसेना में मुकाबला हुआ। रजत आउट हो गए और टॉप 2 में करणवीर-विवियन में जीत के लिए मुकाबला हुआ। शो के होस्ट ने आखिर में करणवीर को विनर घोषित किया। आपको बता दें कि करणवीर इससे पहले रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के भी विनर रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें...
Bigg Boss 18 की ट्रॉफी करणवीर के नाम, दूसरी पोजीशन पर रहा ये कंटस्टेंट
Bigg Boss Finale: एक करोड़ से शुरू हुई इनामी राशि,जानें कब-कब घटी-बढ़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।