BIGG BOSS 18: सलमान खान नहीं करेंगे Weekend Ka Vaar होस्ट, सामने आई बड़ी वजह

Published : Oct 17, 2024, 08:14 AM IST
salman khan will not host weekend ka vaar

सार

सुरक्षा कारणों से सलमान खान इस हफ्ते बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। फराह खान, करन जौहर या अनिल कपूर उनकी जगह ले सकते हैं। देखना होगा कौन संभालेगा कमान!

एंटरटेनमेंट डेस्क. बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या के बाद से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया कि हमले के पीछे उनका हाथ है। बता दें कि बिश्नोई गैंग सलमान खान (Salman Khan) को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुकी है। फिलहाल सलमान अपने घर में नजरबंद है और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। इसी बीच सलमान के शो बिग बॉस 18 (BIGG BOSS 18) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जान का खतरा और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सलमान इस बार वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) होस्ट नहीं करेंगे। अब सवाल ये उठ रहा है कि सलमान की जगह वीकेंड के वार की कमान कौन संभालेगा।

कौन करेगी वीकेंड का वार होस्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस बार का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। अब ये देखना है कि वीकेंड का वार कौन होस्ट करेगा और मेकर्स क्या डिसीजन लेते हैं। खबर आ रही है कि फराह खान या करन जौहर एक हफ्ते के लिए बिग बॉस 18 के होस्ट के रूप में सलमान की जगह ले सकते हैं। वैसे, बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट कर चुके अनिल कपूर के नाम की भी चर्चा में है। शो से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र से बताया कि ऐसी अफवाहें हैं कि सलमान इस सप्ताह के एपिसोड की मेजबानी नहीं कर सकते हैं। उनकी टीम ने अभी तक चैनल को इसकी पुष्टि नहीं की है, क्योंकि वीकेंड का वार की शूटिंग 18 अक्टूबर को होनी है तो चीजें गुरुवार (17 अक्टूबर) को स्पष्ट हो जाएंगी।

वीकेंड का वार में बिग बॉस 18 से कौन होगा एलिमिनेट?

बिग बॉस 18 में इस वीक दस प्रतियोगियों को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसमें श्रुतिका अर्जुन राज, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, हेमा शर्मा, तजिंदर बग्गा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक शामिल हैं। वोटिंग लाइन JioCinema पर खोली गई हैं और शुक्रवार 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बंद होगी। ये देखना मजेदार होगा कि इस बार कौन घर से बेघर होता है।

ये भी पढ़ें...

2024 की वो महाडिजास्टर मूवी, जिसने OTT पर आते ही मचाया गदर, बन गई NO.1

एक्टिंग के चस्के ने छुड़वाया क्रिकेट, TV पर कमाया नाम पर नशे ने कर दिया बर्बाद

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार