क्या 'बिग बॉस 19' से बीच में बाहर हुया यह शख्स, लड़ाई-झगड़े के बाद लिया गया फैसला

Published : Sep 17, 2025, 09:39 AM IST
Bigg Boss 19

सार

'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा का झगड़े हो गया। बहस किचन ड्यूटी से शुरू होकर फिजिकल हो गई थी, जिस पर बिग बॉस ने कड़ी सजा दी। 

'बिग बॉस 19' के घर में हर दिन ट्विस्ट से भरा होता है। वहीं अब शो से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। दरअसल कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो में जब अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। उसके बाद यह झगड़ा काफी बड़ गया, जिसके बाद उन दोनों में से एक सदस्य शो से बाहर हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

क्या है पूरा मामला?

यह सब तब शुरू हुआ जब अमाल मलिक, कुनिका सदानंद से किचन के कामों में लगातार दखलंदाजी करने को लेकर भिड़ गए थे। अमाल ने उन्हें दखलंदाजी न करने के लिए कहा, लेकिन दोनों के बीच जल्द ही तीखी बहस शुरू हो गई। हालांकि, ड्रामा तब और बढ़ गया जब कुनिका ने अमाल पर उनके साथ बद्तमीजी करने का आरोप लगाया। इस पर अभिषेक बजाज भी बीच में कूद पड़े और उन्हें समझाया कि सम्मान कमाया जाता है। यह सुनकर शहबाज बदेशा नाराज हो गए और अभिषेक बजाज से उनकी लड़ाई हो गई। खबरों के मुताबिक, शहबाज और अभिषेक के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद अभिषेक बजाज को सलमान खान के शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि, अभिषेक के अचानक बाहर होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें..

प्रियंका चोपड़ा को लेकर प्रहलाद कक्कड़ ने किए शॉकिंग खुलासे, बोले- 'उनका सीरियस अफेयर..'

SRK को एक शायरी के लिए करना पड़ी मिन्नतें, Waseem Barelvi ने क्यों किया था इंकार

अभिषेक बजाज की इससे पहले अमाल मलिक से हुई थी लड़ाई

अभिषेक बजाज को बिग बॉस 19 में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, अब तक उनकी को-कंटेस्टेंट्स के साथ कई बार बहस हो चुकी है। इससे पहले, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच भी जबरदस्त झगड़ा हुआ था। यह तब शुरू हुआ जब अभिषेक ने सोफे पर बैठकर खाना खाने का फैसला किया था। इस दौरान अमाल ने उन्हें वहां बैठकर खाने से मना किया, यह कहते हुए कि वह वहाँ सोते हैं। हालांकि, अभिषेक वहीं बैठने पर अड़े रहे। जब उन्होंने एक-दूसरे की बात सुनने से इनकार कर दिया, तो बात इतनी बढ़ गई कि अमाल ने अभिषेक को गालियां देनी शुरू कर दीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें
Bigg Boss 19 के बाद सलमान खान से नहीं मिलीं फरहाना भट्ट, बोलीं- हमारी बात तक नहीं हुई