सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' 16 कंटेस्टेंट्स क साथ शुरू हो गया है। इन कंटेस्टेंट्स में 8 पुरुष हैं तो 8 महिलाएं शामिल हैं। जानिए शो में कंटेस्टेंट बनी 8 महिलाएं कौन हैं और क्या करती हैं...
नई दिल्ली में पैदा हुईं अशनूर कौर एक्ट्रेस हैं और 5 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने 'झांसी की रानी' और 'सुमन इंदौरी' जैसे सीरियल्स और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में काम किया है।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश की तान्या मित्तल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर हैं। वे 2018 में मिस एशिया रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
श्रीनगर की रहने वाली फरहाना बट पेशे से एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पीस एक्टिविस्ट हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'लैला मजनू' में देखा जा चुका है।
48
4.नीलम गिरी
उम्र : 28 साल
रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम गिरी उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। वे भोजपुरी एक्ट्रेस, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और 2021 से भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं।
58
5.नेहल चुडासमा
उम्र : 29 साल
2018 में मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं नेहल मॉडल और फिटनेस कंसल्टेंट हैं। वे 2018 में भारत की ओर से मिस यूनिवर्स की कंटेस्टेंट बनकर जा चुकी हैं।
68
6.नगमा मिराजकर
उम्र : 33 साल
मुंबई की नगमा मिराजकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें खासतौर पर ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल के कंटेंट के लिए जाना जाता है। वे कथिततौर पर शो में पहुंचे एक अन्य कंटेस्टेंट आवेज़ दरबार के साथ रिलेशनशिप में हैं।
78
7.नतालिया जानोसज़ेक
उम्र : 35 साल
नतालिया पोलैंड की रहने वाली हैं और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम करती हैं। उन्हें 'चिकन करी लॉ', ‘हाउसफुल 5’ और 'वॉर 2' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
88
8.कुनिका सदानंद
61 साल
कुनिका इंडियन सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। वे पेशे से वकील और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने 'बेटा', 'खिलाड़ी', 'मोहरा', 'कोयला' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में काम किया है। वे सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर भी सेवाएं देती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।