Bigg Boss 19 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट कितने साल की, कितनी पढ़ी-लिखी और कितनी संपत्ति की मालकिन

Published : Aug 24, 2025, 11:26 PM IST

Bigg Boss 19 First Contestant: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में पहली कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बनीं। जो लोग TV शोज देखना पसंद करते हैं, उन्होंने अशनूर को कभी ना कभी जरूर देखा होगा। जानिए अशनूर की उम्र और नेट वर्थ समेत पूरी डिटेल...

PREV
16
कितने साल की हैं बिग बॉस 19 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट अशनूर कौर?

अशनूर कौर अभी महज 21 साल की हैं। उनका जन्म 3 मई 2004 को नई दिल्ली में हुआ था। वे ‘बिग बॉस 19’ में सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, उनके पैरेंट्स और फैमिली मेम्बर्स के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19: सलमान खान ने किया 'बिग बॉस 19' का आगाज़, किस-किस की हुई कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री?

26
कितनी पढ़ी लिखी हैं अशनूर कौर?

अशनूर कौर ने 2019 में CBSE बोर्ड के 10वीं क्लास के एग्जाम में 93 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2021 में उन्हें 12वीं कक्षा की परीक्षा में 94 फीसदी अंक मिले थे। हाल ही में उन्होंने जय हिन्द कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19 के लिए घटी सलमान खान की फीस, जानिए बीते 7 सीजन में कब कितनी रकम मिली?

36
कब से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहीं अशनूर कौर?

अशनूर कौर उस वक्त सिर्फ 5 साल की थीं, जब उन्होंने 'झांसी की रानी' सीरियल में पहली बार काम किया था। वे इस शो में प्राची के रोल में दिखी थीं। बाद में उन्हें 'साथ निभाना साथिया' में पन्ना की भूमिका निभाई।

46
बतौर एक्ट्रेस इन शोज में भी दिखीं अशनूर

अशनूर कौर को चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 'देवों के देव महादेव', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'महाभारत' जैसे शोज में भी देखा गया। बड़ी होने के बाद वे 'तुम साथ हो जब अपने', 'सियासत', 'कोई लौट के आया है', 'पृथ्वी वल्लभ', 'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' जैसे शोज में नज़र आईं।

56
इन फिल्मों में भी नज़र आ चुकीं अशनूर कौर

अशनूर कौर ने रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में प्रिया दत्त के बचपन का रोल निभाया था। वे विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर ‘मनमर्जियां’ में बतौर एक्ट्रेस दिख चुकी हैं। उन्होंने 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘इसको था पता’ में भी अहम् रोल निभाया था।

66
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अशनूर कौर?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अशनूर कौर के पास 21 साल की उम्र में ही लगभग 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बात अगर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की करें तो इनकी संख्या 9 मिलियन से ज्यादा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories