MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 19 के लिए घटी सलमान खान की फीस, जानिए बीते 7 सीजन में कब कितनी रकम मिली?

Bigg Boss 19 के लिए घटी सलमान खान की फीस, जानिए बीते 7 सीजन में कब कितनी रकम मिली?

सलमान खान कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन के साथ लौट आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के लिए सलमान खान को तगड़ी फीस मिली है। हालांकि, अगर पिछले दो सीजन से तुलना करें तो यह कम हो गई है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 24 2025, 02:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'बिग बॉस 19' के लिए सलमान खान की फीस कितनी?
Image Credit : Social Media

'बिग बॉस 19' के लिए सलमान खान की फीस कितनी?

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को 'बिग बॉस 19' के पूरे सीजन के लिए लगभग 120 करोड़ से लेकर 150 रुपए तक मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे सिर्फ 15 हफ्ते तक इस शो को होस्ट करेंगे। यानी हर हफ्ते की उनकी फीस 8 से 10 करोड़ रुपए होगी। दावा यह भी किया जा रहा है कि इस बार शो 5 महीने चलेगा और आखिरी के दो महीनों में फराह खान, करन जौहर और अनिल कपूर इसके होस्ट होंगे।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19 : कब, कहां और कितने बजे देखें सलमान खान का शो, जानिए सबकुछ

25
पिछले दो सीजंस के मुकाबले कम हुई सलमान खान की फीस
Image Credit : Social Media

पिछले दो सीजंस के मुकाबले कम हुई सलमान खान की फीस

अगर पिछले दो सीजन 'बिग बॉस 17' और 'बिग बॉस 18' से तुलना करें तो सलमान खान की फीस में गिरावट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो BB18 में सलमान को पूरे सीजन के लिए 250 करोड़ रुपए और BB17 में पूरे सीजन के लिए 200 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19 के 11 कन्फर्म कंटेस्टेंट! जानिए उम्र और PHOTOS भी देखिए

35
'बिग बॉस OTT 2' से ज्यादा है 'बिग बॉस 19' में सलमान खान की फीस
Image Credit : Social Media

'बिग बॉस OTT 2' से ज्यादा है 'बिग बॉस 19' में सलमान खान की फीस

सलमान खान ने 'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन होस्ट किया था। बताया जाता है कि इसके लिए उन्हें लगभग 96 करोड़ रुपए मिले थे। इस हिसाब से देखें तो 'बिग बॉस 19' में उन्हें ज्यादा रकम मिल रही है।

45
Bigg Boss के किस सीजन के लिए सलमान खान को सबसे ज्यादा फीस मिली?
Image Credit : Social Media

Bigg Boss के किस सीजन के लिए सलमान खान को सबसे ज्यादा फीस मिली?

रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि 'बिग बॉस' के 16वें सीजन के लिए सलमान खान को सबसे ज्यादा फीस मिली थी। कहा जाता है कि पूरे सीजन के लिए उन्हें 1000 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि खुद सलमान खान इन कयासों को झुठला चुके हैं। उन्होंने अपने एक बयान में सफाई देते हुए कहा था, "अगर मुझे 1000 करोड़ रुपए मिले होते तो मैं रिटायर हो जाता। लेकिन उम्मीद है कि कभी मैं इस मुकाम तक पहुंचूंगा। फिर भी मेरे खर्च बहुत ज्यादा हैं। खासकर वकीलों की फीस, जो खुद सलमान खान जितने ही महंगे हैं। असल में मेरी पूरी कमाई भी इस आंकड़े की एक चौथाई नहीं है। यह मत भूलिए कि इस तरह की रिपोर्ट्स पर इनकम टैक्स और ईडी की पैनी नज़र रहती है।

55
'बिग बॉस 13' से 'बिग बॉस 15' तक सलमान खान को कितनी फीस मिली?
Image Credit : Social Media

'बिग बॉस 13' से 'बिग बॉस 15' तक सलमान खान को कितनी फीस मिली?

रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 13' के लिए सलमान खान की फीस प्रति एपिसोड 15 करोड़ रुपए थी। 14वें सीजन के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए प्रति वीकेंड चार्ज किया था। वहीं 15वें सीजन के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपए प्रति वीकेंड और पूरे सीजन के लिए 350 करोड़ रुपए मिले थे।

नोट : सलमान खान की फीस के आंकड़े अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिए गए हैं। hindi.asianetnews.com इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बिग बॉस
सलमान खान
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
TV शो Parineetii के अंकुर वर्मा की 5 Wedding PHOTOS, जानें कौन है दुल्हन?
Recommended image2
Week 7 TRP List Out: रेटिंग में गिरावट, अनुपमा को झटका-कौन बना टीवी का नया No.1 शो?
Recommended image3
Most Watched OTT Series: इस हफ्ते कौन सा शो रहा नंबर 1? देखें टॉप 5 की लिस्ट
Recommended image4
Netflix Top 10 Movies List: सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 10 फिल्में, जानें नंबर 1 पर कौन?
Recommended image5
Disha Vakani New Look: तारक मेहता की दयाबेन की 6 Latest PHOTOS, देखते ही उड़ जाएंगे होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved