Bigg Boss 19 के 11 कन्फर्म कंटेस्टेंट! जानिए उम्र और PHOTOS भी देखिए
Bigg Boss 19 Contestants List: सलमान खान का मोस्ट अवैटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बीच शो के 11 कंटेस्टेंट की एक लिस्ट सामने आई है, जिन्हें कन्फर्म बताया जा रहा है। यह लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं...

धीरज धूपर
40 साल के धीरज टीवी एक्टर हैं। उन्हें 'ससुराल सिमर का' और 'कुंडली भाग्य' जैसे शोज में देखा जा चुका है। वे 'सा रे गा मा पा' और ‘डांस इंडिया डांस’ जैसे शो होस्ट कर चुके हैं और ‘झलक दिखला जा 10’ जैसे रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बन चुके हैं।
वाहबिज़ दोराबजी
वाहबिज़ टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे टीवी एक्टर विवियन दसेना की पूर्व पत्नी हैं। 39 साल की वाहबिज़ को 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे शोज के लिए जाना जाता है।
शाहबाज़ बादेशा
शाहबाज़ म्यूजिकल आर्टिस्ट हैं। वे 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकीं शहनाज़ गिल के भाई हैं। 'बिग बॉस 13' में उन्हें उस वक्त देखा गया था, जब इसका फैमिली स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।
शफक नाज
32 साल की शफक टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वे ट्रेंड कत्थक डांसर भी हैं। उन्हें 'महाभारत' में 'कुंती' और 'चिड़ियाघर' में मयूरी जैसी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
गौरव खन्ना
गौरव खन्ना वही एक्टर हैं, जो पॉपुलर शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का रोल निभा चुके हैं।43 साल के गौरव सेलेब्रिटी मास्टर शेफ इंडिया के पहले सीजन के विजेता भी हैं।
पायल गेमिंग
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धरे है। वे कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बसीर अली
बसीर अली टीवी एक्टर और मॉडल हैं। उन्हें 'कुंडली भाग्य' में बतौर एक्टर देखा जा चुका है। हालांकि, वे ज्यादातर रियलिटी शोज में ही नज़र आते हैं। वे 'स्प्लिट्स विला 10' के विजेता 'एम्टीवी रोडीज 14' के फर्स्ट रनरअप और 'ऐस ऑफ़ स्पेस 2' के सेकंड रनरअप रहे हैं।
हुनर हाली
35 साल की हुनर हाल ही में पति मयंक गांधी से तलाक की वजह से चर्चा में रहीं। वे टीवी एक्ट्रेस हैं और 'चाल : शह और मात' और 'थपकी प्यार की' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
आवेज़ दरबार
आवेज़ दरबार कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे डांसर भी हैं और 'झलक दिखला जा 11' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
नगमा मिराजकर
नगमा मिरजकर डिजिटल क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आवेज़ दरबार के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। फैन्स ने नगमा और आवेज़ के नाम को मिलाकर कॉमन नाम नावेज़ दिया था।
अशनूर कौर
अशनूर 21 साल की हैं और टीवी पर एक्ट्रेस के तौर पर काम करती हैं। उन्हें 'झांसी की रानी', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में देखा जा चुका है।
बिग बॉस 19 में हो सकते हैं तीन होस्ट!
रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के साथ फराह खान और अनिल कपूर को शो में होस्ट के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, शो के मेकर्स या चैनल की ओर इसे इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।शो 24 अगस्त से कलर्स चैनल और डिजिटल प्लेटफ्रोर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।