सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार 7 दिसंबर को होने वाला है। मेकर्स ने फिनाले के लिए जोरदार तैयारियां कर रखी हैं। दर्शक भी इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच टॉप 5 कंटेस्टेंट की रियल उम्र के बारे में बताते हैं।
टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का रविवार को फिनाले हैं। शो को अपने टॉप 5 कंटेंस्टेंट्स मिल गए हैं। इनके नाम गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक है। आइए, जानते हैं इनकी रियल एज के बारे में…
26
प्रणित मोरे
बिग बॉस 19 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक प्रणित मोरे स्टैंडअप कॉमेडियन है। शो में उनका सफर काफी अच्छा रहा। बात उनकी उम्र की करें तो वे 34 साल के हैं।
बिग बॉस 19 के घर की सबसे बवाली कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट भी टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हैं। फरहाना एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो 28 साल की हैं।
46
तान्या मित्तल
बिग बॉस 19 के घर में अपनी रईसी के लिए चर्चा में रही तान्या मित्तल का सफर भी इस सीजन में अच्छा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे 25 साल की हैं। तान्या एक बिजनेस वुमन हैं।
56
गौरव खन्ना
बिग बॉस 19 के पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना जानेमाने टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कई शोज में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। बात उनकी उम्र की करें तो वे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से सबसे बड़े हैं। वे 43 साल के हैं।
66
अमाल मलिक
बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने अपनी खूब दंबगाई दिखाई। उन्होंने घरवालों से जमकर पंगा भी लिया। 35 साल के अमाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने म्यूजिशियन और सिंगर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।