कौन हैं वो 6 कंटेस्टेंट्स, जो Bigg Boss 19 में पहले वीक गदर-हंगामा कर छाए

Published : Aug 29, 2025, 07:29 PM IST

Bigg Boss 19 First Week Popular Contestants: बिग बॉस 19 को हफ्ताभर पूरा हो रहा है। शो दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं, शनिवार-रविवार को होने वाले वीकेंड का वार से पहले आपको बताते हैं कि पूरे वीक वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स है जो बिग बॉस के घर में छाए। 

PREV
16
गौरव खन्ना

टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज का रोल प्ले कर फेमस हुए गौरव खन्ना फिलहाल बिग बॉस 19 के घर में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में हफ्ते भर रहकर गौरव काफी चर्चा में आ गए हैं। घर में खुद को बॉस समझने और दूसरों के सलाह देने की वजह से काफी पॉपुलर हो गए हैं।

26
अमाल मलिक

अमाल मलिक भी बिग बॉस 19 के दर्शकों को खूब इंप्रेस कर रहे हैं। वे अपने वन लाइनर्स के लिए खूब पॉपुलर हो रहे हैं। हालांकि, घर में खुद को सबसे सुपीरियर समझने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, वे दूसरों के अंदर गलतियां निकालने में भी सबसे आगे हैं। उनकी ये अदा भी पसंद की जा रही है।

36
तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल अपनी बड़ी-बड़ी बातों को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, वे दर्शकों को मनोरंजन कर पॉपुलैरिटी भी हासिल कर रही है। घर में देखा गया कि तान्या को सिर्फ अपने बारे में बात करने पसंद और वो खुद की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

46
कुनिका सदानंद

कुनिका सदानंद ​बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन बनी हैं। वे घर में आते ही छा गई। खाना बनाकर खिलाना और घरवालों के साथ कोऑर्डिनेशन बनाकर चलने की वजह से उन्हें पसंद किया जा रहा है। 61 साल की कुनिका अपने गेम और बेबाक अंदाज की वजह से दर्शकों के बीच फेमस हो गईं हैं।

56
बशीर अली

बिग बॉस 19 के घर में में बशीर अली भी अपने गेम और हंगामे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनका गेम स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हर मुद्दे पर वे अपनी राय देने में पीछे नहीं रहते हैं और दूसरों से भिड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं, टास्क में भी अपना तगड़ा इन्वॉल्वमेंट रखते हैं।

66
जीशान कादरी

जीशान कादरी बिग बॉस 19 के घर में सिर्फ एक-दूसरे को भड़काने और भिड़ाने का काम कर रहे हैं और यहीं वजह से उनकी चर्चा हो रही है। उन्हें सबसे ज्यादा गौरव खन्ना से परेशानी है और वे हर बात पर गौरव के खिलाफ ही रहते हैं। उन्होंने तो गौरव के खिलाफ तान्या को यूज भी किया, जिसकी वजह से उनका कुनिका के साथ झगड़ा हो गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories