बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार को होगा। फिनाले की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच आपको सलमान खान के मोस्ट विवादित शो के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने घर में रहकर खूब बवाल मचाया। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 19 में एंट्री लेते ही ऐसा बवाल मचाया कि उन्हें तुरंत सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था। फिर उनकी घर में री-एंट्री हुई तो उन्होंने खूब गदर किया। उन्होंने दूसरों के मामलों में खूब इंटरफियर किया और झगड़ा करने में हमेशा आगे रही। उन्होंने घर में प्लेट्स तक तोड़ी।
28
कुनिका सदानंद
कुनिका सदानंद ने भी बिग बॉस 19 के खूब गदर मचाया। जब तक वे घर में रही तब तक उन्होंने ऐसा दिखाया कि वे ही घर की कर्ताधर्ता हैं। उन्होंने घरवालों पर खूब हुकूम चलाया, जिसकी वजह से उनके खूब पंगे भी हुए।
अभिषेक बजाज जिस दिन से बिग बॉस 19 के घर में आए हैं, उसी वक्त से उन्होंने घरवालों से झगड़ना शुरू कर दिया। घर में हुए टास्क के दौरान उनकी बसीर अली के साथ खूब हाथापाई हुई और दोनों ने एक-दूसरे को गालियां तक दी।
48
अमाल मलिक
अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 के घर में घरवालों से पंगा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने एक बार तो खाना खा रही फरहाना भट्ट की प्लेट तक उठाकर फेंक दी थी। वे दूसरों के मामलों में भी बेवजह खूब बोले।
58
नेहल चुडासमा
नेहल चुडासमा ने भी बिग बॉस 19 के घर में खूब बवाल किया। उनकी आदत थी कि वे किसी भी बात को लेकर बड़ा इश्यू बना देती हैं और घरवालों से लड़ने लगती थी। एक टास्क के दौरान तो उन्होंने अमाल मलिक पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप तक लगा दिया था।
68
बसीर अली
बिग बॉस 19 के घर बसीर अली सबसे ज्यादा शॉर्ट टेम्पर सदस्य रहे। खासकर टास्क खेलने के दौरान। टास्क जीतने के लिए उन्होंने कई बार हाथापाई तक की। घर में उनका सबसे ज्यादा पंगा फरहाना भट्ट के साथ हुआ। दोनों खूब झगड़े।
78
जीशान कादरी
जीशान कादरी भी बिग बॉस 19 के घर में कम बवाली नहीं रहे। उनकी आदत थी कि वे छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं। एक बार तो उन्होंने टास्क के दौरान तोड़-फोड़ भी की थी।
88
मालती चाहर
बिग बॉस 19 के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड आई मालती चाहर ने घर में आते हैं गदर मचाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहला निशाना तान्या मित्तल पर सादा। फिर उन्होंने फरहाना, अमाल और गौरव तक से पंगा लिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।