Bigg Boss 19 Grand Finale रविवार, 7 दिसंबर को होगा। इस शो को चलते 19 साल हो गए हैं। 2006 में इसका पहला सीजन सोनी टीवी पर आया था और फिर दूसरे सीजन से इसे कलर्स चैनल शिफ्ट कर दिया गया। जानिए इस शो के अब तक के 5 सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स के बारे में.…
टीवी एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में पहले दिन एंटर हुए थे और पूरे 105 दिन का वक्त उन्होंने वहां बिताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हर हफ्ते की उनकी फीस लगभग 17.5 लाख रुपए है। इस हिसाब से पूरे सीजन से उन्होंने लगभग 2.63 करोड़ रुपए की कमाई की।
करणवीर बोहरा 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में पहले दिन एंटर हुए थे और 105 दिन तक इसका हिस्सा रहे थे। वे चौथे रनरअप रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो हर हफ्ते उनकी फीस लगभग 20 लाख रुपए थी। 15 हफ़्तों में उन्होंने 3 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।
36
4.रिमी सेन
बिग बॉस सीजन 9
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन 'बिग बॉस' के 9वें सीजन में 50 से 51 दिन रही थीं। पहले दिन वे एंटर हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के लिए उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था। इस हिसाब से देखें तो उनकी प्रति हफ्ते की फीस लगभग 28 लाख रुपए थी।
द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर दिलीप सिंह राणा 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आए थे। हालांकि, उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। खली दूसरे हफ्ते में शो में एंटर हुए और लगभग 12 हफ्ते इसका हिस्सा रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शो के लिए प्रति हफ्ते उनकी फीस 50 लाख रुपए थी। इस हिसाब से 12 हफ्ते में उन्होंने 6 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
56
2.श्रीसंथ
बिग बॉस सीजन 12
श्रीसंथ पूर्व क्रिकेटर और फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। वे शो में शुरुआत से लेकर आखिर तक पूरे 105 दिन रहे थे और फर्स्ट रनरअप बने थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फीस 50 लाख रुपए प्रति हफ्ता था। 15 हफ्ते में उन्होंने 7.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।
66
1.पामेला एंडरसन
बिग बॉस सीजन 4
2010-2011 में 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में पामेला एंडरसन महज तीन दिन के लिए कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। पामेला कैनेडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस, मॉडल और मीडिया पर्सनैलिटी हैं। बताया जाता ही कि 'बिग बॉस 4' में महज तीन दिन के अपीयरेंस के लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था। यानी उन्हें हर दिन 83 लाख रुपए मिले थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।