OTT पर साउथ की इन 6 गैंगस्टर ड्रामा का गदर, सबको मिली IMDb में 8+ रेटिंग
साउथ सुपरस्टार यश की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। इस खबर के बाद से फैन्स काफी निराश हैं। वे काफी समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। खैर, टॉक्सिक नहीं तो क्या हुआ आप ओटीटी पर साउथ की बेस्ट गैंगस्टर मूवीज देख सकते हैं।

साउथ की गैंगस्टर ड्रामा फिल्में
गैंगस्टर फिल्म टॉक्सिक देखने के लिए फैन्स को जून तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, इस तरह की फिल्में देखने वाले शौकीनों के लिए ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर साउथ की कई बेस्ट गैंगस्टर ड्रामा फिल्में मौजूद हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म वडा चेन्नई
धनुष की फिल्म वडा चेन्नई 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक कैरम खेलने वाला खिलाड़ी कैसे गैंगस्टर बनता है, कि कहानी दिखाई गई है। फिल्म को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है। इस गैंगस्टर फिल्म को ओटीटी अमेजन प्राइम प्राइम और जियोहॉस्टार पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें... यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
फिल्म विक्रम वेधा
2017 में आई आर माधवन-विजय सेतुपति की गैंगस्टर फिल्म विक्रम वेधा जबरदस्त हिट रही। इसकी कहानी एक पुलिसवाले और गुंडे की तलाश पर बेस्ड थी। इसमें कई ट्विस्ट भी देखने को मिले। फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली। मूवी को जी5, जियोहॉटस्टार और अमेजन प्राइम ओटीटी पर देखा जा सकता है।
फिल्म पुधु पेट्टई
धनुष की 2006 में आई फिल्म पुधु पेट्टई की कहानी जबरदस्त है। इसमें दिखाया कि धनुष अपनी मां को मरा हुआ देख घर से भाग जाते हैं और एक गैंग में शामिल होते है और क्राइम की दुनिया में पहचान बनाते हैं। फिल्म को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली। मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म पोकिरी
महेश बाबू की 2006 में आई फिल्म पोकिरी ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इसमें जबरदस्त गैंगस्टर ड्रामा दिखाया है, जिसका खात्मा महेश बाबू करते हैं। पोकिरी को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है और इसे ओटीटी पर जियोहॉस्टार और अमेजन प्राइम में देख सकते हैं।
फिल्म आरण्य कांडम
2010 में आई तमिल गैंगस्टर ड्रामा फिल्म आरण्य कांडम में जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक बूढ़े हो रहे डॉन के आसपास घूमती है, जो ड्रग्स का बिजनेस है। इसमें दो माफियाओं में जोरदार टक्कर देखने को मिलती है। इस फिल्म को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है। मूवी को ओटीटी अमेजन प्राइम प्राइम और जियोहॉस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म कैथी
कार्ति की गैंगस्टर फिल्म कैथी एक ऐसे शख्स की कहानी है जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी से मिलना चाहता है, लेकिन दो गैंगस्टर के बीच फंस जाता है। 2019 में आई इस फिल्म में भयानक एक्शन-थ्रिलर देखने को मिलता है। इसे 8.4 की रेटिंग मिली है। फिल्म को ओटीटी जियोहॉस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।