
'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार में प्रणित मोरे के घर से बेघर होने के बाद घर में एक बार फिर नॉमिनेशन का टास्क हुआ। हालांकि, यह नॉमिनेशन टास्क काफी ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ था। इसमें घरवालों को जोड़ियों में बुलाकर एक नाम देने को कहा जाता है। घर वालों ने 5 सदस्य को नॉमिनेट किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन हैं।
अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें 'बिग बॉस' सबको लिविंग एरिया में बुलाकर कहते हैं, 'आज दिन उन नामों को चुनने का है, जिन्हें आप घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं।' इसके बाद घरवालों को जोड़ियों से कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है, जहां पर वो एक सदस्य का नाम लेते हैं। पहले राउंड में मालती, अशनूर और फरहाना को बुलाया जाता है, जो काफी बहस बाजी के बाद मालती, अभिषेक की फोटो को नॉमिनेटेड लिखे डिब्बे में डाल देती हैं। इसके बाद अमल और मृदुल जाते हैं। उन्हें तान्या और फरहाना का नाम दिया जाता है, जिसमें सिंगर फरहाना का नाम चुनते हैं। फिर कुनिका और नीलम की जोड़ी कन्फेशन रूम जाती है। उन्हें गौरव खन्ना, अमाल मलिक और शहबाज का नाम दिया जाता है। ऐसे में वो गौरव को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद गौरव-अभिषेक और शहबाज और तान्या को बुलाया जाता है।
ये भी पढ़ें..
VIDEO: क्या शहनाज गिल को फिर सताई सिद्धार्थ शुक्ला की याद? फूट-फूटकर रोती दिखीं एक्ट्रेस
बुढ़ापे में नए हीरो की छुट्टी करने को तैयार हैं ये 7 सेलेब्स, इन फिल्मों से मचाएंगे तहलका
इसके बाद बिग बॉस शहबाज से नॉमिनेट वाली पेटी बाहर लाने के लिए कहते हैं। फिर जब वो खुलती है, तो गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और अशनूर कौर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड होते हैं। आप यह शो हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, जैसे गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा, मालती चहर और नीलम गिरी शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।